Reliance Industries मीडिया विज़िबिलिटी रैंकिंग में भारत की नंबर वन कंपनी

Ranchi Desk : रिलायंस इंडस्ट्रीज़ (Reliance Industries) राजस्व, मुनाफ़े, मार्केट वैल्यू और सोशल इंपैक्ट के मामले में तो आगे है ही, विज़िकी के 2024 में विज़िबिलिटी इंडेक्स में भी ये भारत की सबसे अग्रणी कंपनी है। विज़िकी आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करने वाली मीडिया इंटेलिजेंस कंपनी है जो ये देखती है कि समाचारों में सबसे ज़्यादा कौनसी कंपनी बनी हुई है।
रिलायंस सुर्खियों में लगातार बनी रहती है और इसने इस मामले में कई बैंकिंग, फ़ाइनेंस और उपभोक्ता वस्तु बनाने वाली कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है। विज़िकी का कहना है कि 2024 में रिलायंस का न्यूज़ स्कोर 100 में से 97.43 रहा। 2023 में ये 96.46 था, 2022 में 92.56 और 2021 में 84.9 और इन पाँचों साल में रिलायंस भारत में नंबर 1 बनी रही।

रिलायंस का न्यूज़ स्कोर 97.43 रहा

बाक़ी कंपनियों से तुलना की जाए तो रिलायंस देश की कई बड़ी कंपनियों से काफ़ी आगे है। जहाँ रिलायंस का न्यूज़ स्कोर 97.43 रहा, वहीं दूसरे नंबर पर आए स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया का स्कोर है 89.3, एचडीएफ़सी बैंक का 86.24, वन97 कम्युनिकेशंस का 84.63, आईसीआईसीआई बैंक का 84.33 और ज़ोमैटो का 82.94। विज़िकी न्यूज स्कोर में भारती एयरटेल सातवें स्थान पर है और उसके बाद हैं इंफ़ोसिस, टाटा मोटर्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ और चालीसवें स्थान पर है अडानी ग्रुप।

विज़िकी न्यूज़ स्कोर तय करते समय देखा जाता है कि कंपनी न्यूज़ में कितनी बनी रहती है, वो कितनी सुर्ख़ियों में आती है, कितनी जगहों पर वो छपी है और प्रकाशित सामग्री कितने लोगों तक पहुँच रही है। सबसे अधिक न्यूज़ स्कोर 100 होता है और इस अध्ययन में 4 लाख प्रकाशनों को शामिल किया जाता है। इतने सारे प्रकाशनों को पढ़ने और उसके विश्लेषण के लिए आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस, बिग डेटा, मशीन लर्निंग और मीडिया इंटेलिजेंस का उपयोग कर तय किया जाता है कि कंपनी का न्यूज़ स्कोर क्या है।

Saffrn

Trending News

Bihar Museum Summer Camp: 300 बच्चों ने सीखी Creative Writing और...

बिहार संग्रहालय के समर कैंप में 300 बच्चों ने टेराकोटा, कहानी लेखन और मास्क मेकिंग का प्रशिक्षण लिया। समापन समारोह में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र...

Vikramshila Bridge Update: रिकॉर्ड समय में बने चार Bailey Bridge का...

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर रिकॉर्ड समय में बने चार बेली ब्रिजों का उद्घाटन किया गया। पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि सुरक्षित और...

Bihar Economy Summit: GTRi 6.0 में वित्त, निवेश और FinTech पर...

पटना में आयोजित GTRi 6.0 सम्मेलन में देश के प्रमुख वित्तीय, तकनीकी और नीति विशेषज्ञों ने बिहार की अर्थव्यवस्था, निवेश और फिनटेक संभावनाओं पर...

INDI गठबंधन की बैठक पर मंत्री श्रवण का तंज, कहा- करते...

पटना : बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने कल यानी आठ जून...

मोबाइल लुटेरा गिरोह का सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

बांका : बांका जिले के अमरपुर थाना की पुलिस ने एक मोबाइल लुटेरा गिरोह के सदस्य को एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, एक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img