विद्यालयों में आयोजित किये जायेंगे Olympiad, शनिवार को ….

पटना: बिहार में बच्चों के बेहतर शिक्षा को लेकर शिक्षा विभाग लगातार नए नए व्यवस्थाएं कर रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर शिक्षा विभाग ने छात्रों को बेहतर शिक्षा देने के उद्देश्य से अब बिहार में ओलंपियाड शुरू किया जायेगा। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ ने एक ‘शिक्षा की बात हर शनिवार’ कार्यक्रम के दौरान कहा कि बिहार के विद्यालयों में कक्षा चौथी से दसवीं तक के छात्रों के लिए विज्ञान और गणित विषय के लिए ओलंपियाड शुरू किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए ऑनलाइन परीक्षा ली जाएगी।

इसे आगे भी विस्तारित किया जायेगा। इसके अलावा अन्य प्रतियोगी मेधा इवेंट पर भी सरकार विचार किया जा रहा है ताकि विद्यालयों में रचनात्मकता बढ़ सके।

शनिवार को माना जा सकता है नो यूनिफार्म डे

इसके साथ ही एसीएस डॉ एस सिद्धार्थ ने कहा कि स्कूलों में शनिवार को नो यूनिफार्म दिवस माना जा सकता है और इसे विद्यालय के प्रधानाध्यापक तय करेंगे। कार्यक्रम के दौरान एक सवाल के जवाब में डॉ एस सिद्धार्थ ने ठंड के दिनों में जिलों में विद्यालय बंद करने का अधिकार जिलाधिकारी के पास होने की बात कही और कहा कि ठण्ड के दिनों में आवश्यकता के अनुसार जिले के डीएम स्कूल बंद कर सकेंगे।

कमजोर बच्चों के लिए विशेष व्यवस्था

एसीएस डॉ एस सिद्धार्थ ने कहा कि विद्यालयों में सभी कक्षा में कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। इसके लिए सभी कमजोर बच्चों को आगे बैठाया जायेगा और इसके लिए कक्षाओं में आगे के दो बेंच सुरक्षित रखे जायेंगे। उन्होंने कहा कि हम अक्सर देखते हैं कि कमजोर बच्चे सबसे पीछे बैठते हैं और उनका समुचित विकास नहीं हो पाता है। ऐसे बच्चे को अब आगे बैठा कर उनके ऊपर विशेष ध्यान दिया जायेगा ताकि कमजोर बच्चों का भी समुचित विकास हो सके।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   अब Sports में तेजी से आगे बढ़ रहा बिहार, मिला ‘इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड 2024’

Olympiad Olympiad Olympiad Olympiad

Olympiad </span

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...