कटिहार की बेटी हिमांगी बनीं मिस टीन इंडिया बॉडी ब्यूटीफुल

कटिहार : कटिहार की बेटी हिमांगी रंजन मिस टीन इंडिया बॉडी ब्यूटीफुल बनीं है. शहर के गांधीनगर दुर्गा स्थान की रहने वाली टेन प्लस टू की 16 वर्षीय छात्रा हिमांगी रंजन ने मिस इंडिया बॉडी ब्यूटीफुल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिला समेत बिहार का नाम रोशन किया है. बीते 17 सितंबर को पटना के पान गृह होटल में आयोजित प्रतियोगिता में सलेक्शन के बाद दिल्ली में फाइनल प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है.

दिल्ली में आयोजित फिनाले में 20 प्रतिभागियों में कटिहार की बेटी को यह किताब मिला है. लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड से मान्यता प्राप्त एलई क्लब पिछले 20 साल से टीनएजर लड़का-लड़कियों के लिए यह आयोजन करते आ रहा है. बड़ी बात यह है कि इस प्रतियोगिता में हुस्न के साथ हेल्थ के प्रति जागरूकता से जुड़े सवाल भी पूछा जाता है.

Himangi Ranjan 22Scope News

एड्स से संबंधित विषय पर हिमांगी रंजन ने रखी बात

इस बार प्रतियोगिता में एड्स जैसी गंभीर बीमारी के फैलाव और इससे जुड़े जागरूकता पर विशेष टॉपिक दिया गया था. जिसमें कटिहार जैसे छोटे शहर की बेटी हिमांगी रंजन ने पूरे देश में बिहार के प्रतिभा का लोहा मनवाया. इस गंभीर विषय में भी सभी सवालों का शानदार ढंग से जवाब देकर इस खिताब की विजेता बनीं 16 साल के हिमांगी कटिहार स्कॉटिश स्कूल के 12वीं की छात्रा हैं.

एक्टिंग में है दिलचस्पी

हिमांगी मेडिकल की पढ़ाई के साथ-साथ अभिनय की दुनिया में भी हाथ आजमाने पर विचार कर रही है. हिमांगी के परिजन भी अपनी बेटी के सपनों को पूरा करने के लिए भरपूर साथ दे रही हैं. बताते चलें बिहार के सीमांचल का ये इलाका तेजी से एड्स बीमारी फैलने से अक्सर रेड जोन में आता है. ऐसे में अब अपने घर की बेटी ने इस मुद्दे पर बेबाकी ढंग से अपना पक्ष रखा.

रिपोर्ट : श्याम

ब्यूटी कॉन्टेस्ट में एक और आदिवासी बेटी का धमाल, सेकेन्ड रनर रही कांति गाड़ीhttps://22scope.com/beauty/kanti-gaadi-became-second-runner-of-ranchis-daughter-in-beauty-contest/

Instagram is testing photo albums, because nothing is sacred anymore

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!