सुसाइड नोट में 11वीं के छात्र ने लिखा-सॉरी मां पापा…उम्मीदों पर नही उतरा खरा

बोकारो : सेक्टर 4 डी के आउटहाउस में डीपीएस के 11वी के छात्र अक्षय पांडे ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली. शनिवार की सुबह पुलिस सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस संबंध में सेक्टर 4 थाना प्रभारी विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि रात में ही मृतक ने पंखे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है. मृतक के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है. जिसमे मृतक ने अपने पैरेंट्स से माफी मांगते हुए सुसाइड नोट में लिखा है कि वो उनके उम्मीदों पर खरा नही उतरा. इसलिए ऐसा कदम उठाया. पुलिस इसी बिंदु पर आत्महत्या का मामला दर्ज कर अनुसंधान कर रही है. मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है जो बाहर रहते हैं. फिलहाल बॉडी को पोस्टमार्टम कराकर मर्चरी में रखा जाएगा,जैसे ही परिजन पहुंचेंगे उन्हें सौंप दिया जाएगा.

रिपोर्ट : चुमन

स्टेशन पर ही ट्रेन के सामने कूदा शख्स, सुसाइड नोट में बतायी वजह

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...

Santosh Kumar Gangwar Meeting: लोक भवन में राज्यपाल और राज्यसभा समिति...

Santosh Kumar Gangwar Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शनिवार को लोक भवन में राज्यसभा की सरकारी आश्वासनों संबंधी समिति के अध्यक्ष...

Sudivya Kumar Tribute: सुदिव्य कुमार के आवास पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार,...

Sudivya Kumar Tribute: झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल...