Giridih Dowry Murder : दहेज में स्कॉर्पियो नहीं मिलने पर कर दी विवाहिता की हत्या, पति गिरफ्तार बाकी फरार

Giridih Dowry Murder : गिरिडीह के धनवार थाना क्षेत्र का लखताही गांव उस समय सिहर उठा जब एक घर से विवाहिता महिला का शव बरामद किया गया। शव मिलने के बाद मृतका के परिजनों की चीख पुखार से पूरा इलाका गूंज उठा। मृत महिला का नाम शहजादी खातून बताया जा रहा है। महिला के मौत के बाद उसके परिजनो ने महिला के ससुरवालों के 9 लोगों पर दहेज के लिए हत्या का मामला दर्ज कराया है।

ये भी पढे़ं- Giridih Accident : स्कॉर्पियो ने स्कूटी में मारी टक्कर, मासूम की मौत, दो घायल… 

Giridih Dowry Murder : मृतका के परिजनों ने तोड़फोड़ करते हुए खूब हंगामा किया

इसके साथ ही परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए ससुराल में काफी तोड़फोड़ करते हुए खूब हंगामा किया। घटना के बाद मौके पर धनवार, हीरोडीह और पर्सन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे परिजनो को बड़ी मुश्किल में समझा-बुझाकर शांत कराया। इसी बीच पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला के पति इश्तियाक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मौके पर से ससुरावाले फरार बताए जा रहे हैं।

शादी के बाद से ही कर रहे थे दहेज के लिए प्रताड़ित

मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका की शादी 2021 में इश्तियाक के साथ हुआ था। शादी समय से ही ससुराल के तरफ से दहेज में स्कॉर्पियो वाहन की मांग की जा रही थी। हालांकि मृतका के पिता ने स्कॉर्पियो वाहन के एवज में ससुराल वालों को 6 लाख रुपए नगद पैसै दिये थे। इसके बाद भी ससुराल के तरफ से हर बार पैसे की डिमांड होने लगी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कई बार विवाद भी हुआ।

ये भी पढे़ं- Pakur Crime : लूटपाट और हत्या मामले में 5 गिरफ्तार, लोडेड पिस्टल सहित ये बरामद… 

विवाद को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों के लोग कई बार एक साथ बैठे भी थे। दो दिन बाद भी दोनों परिवारवालों की बैठक होने वाली थी इसी बीच महिला का शव उसके कमरे से बरामद किया गया है। घटना के बाद मृतका के परिजनों का गुस्सा फूट गया जिसके बाद परिजनों ने घर में काफी तोड़फोड़ भी की। हालांकि पुलिस ने हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार कर लिया है वहीं अन्य परिजनों की तलाश की जा रही है।

Bihar Cabinet on PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के...

Bihar Cabinet on PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के प्रमुख के रूप में सार्वजनिक जीवन और प्रशासनिक नेतृत्व के 25 वर्ष पूरे...

Bihar Flood Relief Fund: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पर्यटन...

Bihar Flood Relief Fund: बिहार में बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए पर्यटन विभाग ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये...

Saharsa News: क्लासरूम से सोशल मीडिया तक, मॉडल स्कूलों में पढ़ाई...

 बिहार के सहरसा के मॉडल स्कूलों में छात्र पढ़ाई के साथ कंटेंट क्रिएशन और वीडियो ब्लॉगिंग सीख रहे हैं। सात निश्चय-3 के तहत डिजिटल...