सुखबीर सिंह बादल को वॉशरूम और जूठे बर्तन साफ करने की श्री अकाल तख्त साहिब ने सुनाई सजा

डिजीटल डेस्क : सुखबीर सिंह बादल को वॉशरूम और जूठे बर्तन साफ करने की श्री अकाल तख्त साहिब ने सुनाई सजा। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता और अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को गुरुद्वारा साहिब में वॉशरूम साफ करने और जूठे बर्तन को साफ करने की धार्मिक सजा श्री अकाल तख्त साहिब ने सोमवार को सुना दी है।

यह सजा श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से सुनाई गई है। श्री अकाल तख्त साहिब ने सुखबीर सिंह बादल कुछ दिनों पहले ही तनखैया घोषित कर दिया था लेकिन सजा निर्धारित नहीं की थी।

सुखबीर सिंह बादल के लिए अन्य सजाओं की भी हुई घोषणा

श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से सोमवार को सुनाई गई धार्मिक सजा के तहत सुखबीर सिंह बादल को गुरुद्वारा साहिब में उक्त दो सजाओं के अलावा लंगर में भी सेवा देने का हुक्म दिया गया है। साथ ही तय की गई सजा के तहत सुखबीर सिंह बादल गुरुद्वारा साहिब में कीर्तन सुनेंगे और सुखनामी साहिब का पाठ करेंगे।

श्री अकाल तख्त साहिब ने शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को कई मामलों में दोषी पाया था और उसी क्रम में गत दिनों तनखैया घोषित किया था। तब शिअद अध्यक्ष के पैरों में फ्रैक्चर होने के चलते उन्हें सजा का ऐलान नहीं किया गया था।

उसके बाद सुखबीर सिंह बादल ने श्री अकाल तख्त साहिब के फैसले के आगे सिर नवाते हुए हुक्म का पालन करना तय किया था और शिअद में अपने अध्यक्ष पद से इस्तीफे की भी पेशकश की थी।

श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से धार्मिक सजा के ऐलान के बाद नतमस्तक शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल।
श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से धार्मिक सजा के ऐलान के बाद नतमस्तक शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल।

सुखबीर सिंह बादल को तनखैया घोषित किए जाने की पहननी होगी तख्ती…

श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से ऐलान किए गए सजा के तहत तनखैया घोषित शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को कोर कमेटी के मेंबर और साल 2015 में कैबिनेट के सदस्य रहे साथी नेता 3 दिसंबर को 12 बजे से लेकर 1 बजे तक वॉशरूम साफ करेंगे। उसके बाद लंगर में सेवा भी देनी होगी। वहां, जूठे बर्तन भी साफ करने होंगे।

सुखबीर सिंह बादल को श्री दरबार साहिब के बाहर बरछा लेकर बैठना होगा। इसके साथ-साथ उन्हें गले में तनखैया घोषित किए जाने की तख्ती भी पहननी होगी।

सुखबीर सिंह बादल।
सुखबीर सिंह बादल।

राम रहीम को माफी, संगत पर लाठीचार्ज आदि गलतियों के लिए तनखैया घोषित हुए सुखबीर सिंह बादल…

श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से सुखबीर सिंह बादल को ये सजा उनके कई गुनाहों के लिए सुनाया गया है। उन पर सबसे बड़ा आरोप यह था कि उन्होंने साल 2007 में सलाबतपुरा में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ दर्ज केस को वापस ले लिया था। मतलब एक तरह से उन्हें माफी दे दी थी।

उस समय राम रहीम ने दशम पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह का वेश धारण कर लोगों को अमृत छकाने का ढोंग रचाया था। उसके बाद नाराज सिख संगत ने उनके खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवाया था, लेकिन सुखबीर सिंह बादल की सरकार ने उसे वापस ले लिया था।

उसी क्रम में सुखबीर सिंह बादल पर सबसे बड़ा आरोप गुरमीत राम रहीम को लेकर लगा था।  उन्होंने साल 2007 में सलाबतपुरा में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ दर्ज केस को वापस ले लिया था।

इसके लिए सुखबीर सिंह बादल पर आरोप लगे थे कि उन्होंने वोट बैंक के लिए अपने पंथ यानी धर्म के साध गद्दारी की थी। हालांकि, पार्टी के नेताओं के दबाव के बाद उन्होंने अपना कदम पीछे जरूर खिंचा था, लेकिन तब तक बात काफी आगे बढ़ चुकी थी। उसे लेकर भी श्री अकाल तख्त साहिब से उनकी शिकायत की गई थी।

सुखबीर सिंह बादल पर तीसरा आरोप था कि उनकी सरकार के दौरान बरगाड़ी बेअदबी मामले की सही तरह से जांच नहीं करवाई और उस मामले में डीजीपी सुमेध सैनी को आदेश देकर कोटकपूरा में शांतमयी प्रदर्शन कर रहे सिख युवाओं पर गोली चलवाने का भी आरोप था। उस गोलीबारी में दो सिख युवकों की मौत हो गई थी जिसका मामला अभी कोर्ट में लंबित है।

Rohtas Free IVF Camp: रोहतास में नि:शुल्क IVF एवं मेडिकल चेकअप...

Rohtas Free IVF Camp: डेहरी के नील कोठी स्थित चंद्रराज वाटिका में बिलीव एंड ब्लेस्ड फर्टिलिटी एंड IVF सेंटर, पटना की ओर से नि:शुल्क...

Sudivya Sonu Last Rites: हजारों की भीड़ के बीच पंचतत्व में...

Sudivya Sonu Last Rites: झारखंड सरकार के मंत्री और गिरिडीह विधायक रहे स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को रविवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी...

Gopalganj के भवानी और रिया का World Taekwondo Championship 2026 के...

World Taekwondo Championship 2026, गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के बरौली प्रखंड से निकलकर दो युवा ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान...