CM ने देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर उन्हें नमन किया

पटना: भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद की 140वीं जयंती के अवसर पर राजेन्द्र चौक स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। माल्यार्पण के पश्चात् राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने स्वदेशी कंबल आश्रम की चरखा कात रही महिलाओं के बीच साड़ी वितरण कर उन्हें प्रोत्साहित भी किया। राजेन्द्र चौक से राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजेन्द्र घाट समाधि स्थल पहुँचकर देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद की समाधि पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष नन्द किशोर यादव, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री महेश्वर हजारी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, पूर्व मंत्री विक्रम कुंवर, जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सहित अन्य सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद को नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने आरती पूजन, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  बिहार में जल्द ही होगा Shankar Netralaya का निर्माण, कैबिनेट की बैठक में कुल…

CM CM CM

CM

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...

Engineers Day Bihar:बिहार में Engineers को सम्मान, 2047 तक समृद्ध प्रदेश...

पटना में अभियंता सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इंजीनियरों को सम्मानित किया। उन्होंने 2047 तक बिहार को समृद्ध प्रदेश बनाने का लक्ष्य...

 Farmer Registry Bihar:बिहार में 53 लाख किसानों की Farmer Registry तैयार,...

बिहार में 53 लाख से अधिक किसानों की Farmer Registry तैयार हो चुकी है। सरकार MSP, KCC और फसल बीमा समेत योजनाओं का लाभ...