मुख्यमंत्री ने 14.98 करोड़ की लागत की ‘राजेंद्र प्रसाद बिहार गौरव उद्यान’ का किया शिलान्यास

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज यानी छह अगस्त को 14.98 करोड़ रुपए की लागत की ‘देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद बिहार गौरव उद्यान’ (वेस्ट-टू-वंडर थीम पार्क) का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्य के पूर्व देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की समाधि स्थल पर जाकर मुख्यमंत्री ने पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।शिलान्यास कार्य के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की समाधि स्थल के पास ‘वेस्ट टू वंडर’ थीम पार्क का निर्माण बेहतर ढंग से कराएं। इस पार्क के निर्माण से इस क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा होगा। इस थीम पार्क के एक तरफ देशरत्न का समाधि स्थल है। वहीं दूसरी ओर जेपी गंगा पथ अवस्थित है, यहां का दृश्य काफी मनोरम होगा।

Goal 7 22Scope News

देशरत्न की समाधि स्थल व JP गंगा पथ के बीच 10 एकड़ भूमि में ‘वेस्ट टू वंडर’ थीम पार्क के निर्माण की दी स्वीकृति

मुख्यमंत्री ने नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा 14.98 करोड़ रुपए की लागत से देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की समाधि स्थल एवं जेपी गंगा पथ के बीच 10 एकड़ भूमि में ‘वेस्ट टू वंडर’ थीम पार्क के निर्माण की स्वीकृति दी गई है। इस पार्क में बिहार के गौरवपूर्ण इतिहास एवं संस्कृति के विभिन्न अवयवों को प्रदर्शित किया जाएगा। थीम पार्क में बिहार की महान विभूतियों- आर्यभट्ट, चाणक्य, सम्राट अशोक, लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं दशरथ मांझी की प्रेरणादायक गाथाओं को उद्धृत किया जाएगा। पार्क में बिहार की स्थापत्य कला नालंदा, विक्रमशिला, धार्मिक स्तूप, मंदिरों एवं मकबरों को दर्शाया जाएगा। साथ ही पर्यटकों के खाने-पीने की व्यवस्था एवं खेल मैदान का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा देश के प्रथम राष्ट्रपति की याद में उनके वर्तमान स्मारक स्थल पर एक भव्य स्मृति परिसर का निर्माण भी किया जाएगा। देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद की याद में उनके वर्तमान स्मारक स्थल पर एक भव्य स्मृति परिसर बनाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष ‘देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद बिहार गौरव उद्यान’ (वेस्ट टू वंडर थीम पार्क) के निर्माण से संबंधित एक वीडियो फिल्म प्रस्तुत की गयी।

कार्यक्रम में CM के साथ डिप्टी सीएम, कई मंत्री व अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, नगर विकास एवं आवास मंत्री जिबेश कुमार, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, पटना की महापौर सीता साहू सहित अन्य जन प्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ. चंद्रशेखर सिंह, पटना नगर निगम के आयुक्त एवं बुडको के प्रबंध निदेशक अनिमेष पराशर, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम और पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

यह भी देखें :

15 सौ की लागत से डॉ. राजेंद्र प्रसाद पार्क व उनका प्रतिमा बनेगा – मंत्री जीवेश मिश्रा

नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि देश के गौरव और बिहार के गौरव डॉ. राजेंद्र प्रसाद के स्मृति में डॉ. राजेंद्र प्रसाद उद्यान का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिलान्यास किया। यह बिहार के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि 15 सौ करोड़ रुपए की लगात से डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद पार्क और उनका प्रतिमा बनेगा।

Nitish Mishra 22Scope News
15 सौ की लागत से डॉ. राजेंद्र प्रसाद पार्क व उनका प्रतिमा बनेगा – मंत्री जीवेश मिश्रा

राजेंद्र प्रसाद के समाधि स्थल के पास पार्क का निर्माण हो रहा है – मंत्री नितिन नवीन

वहीं बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने मीडिया से बाचतीत करते हुए कहा कि बिहार के गौरव डॉ. राजेंद्र प्रसाद के समाधि स्थल के पास पार्क का निर्माण हो रहा है। बिहार के इस पहल से बिहार के विभिन्न विभूतियों को हमलोग सम्मान दे रहे हैं। नए बिहार में निश्चित रूप से निश्चित सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में हर वर्ग खुशी है।

Nitin Navin 22Scope News
राजेंद्र प्रसाद के समाधि स्थल के पास पार्क का निर्माण हो रहा है – मंत्री नितिन नवीन

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने कुर्जी नाला व आनंदपुरी नाला निर्माण योजना का किया शिलान्यास, तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश

विवेक रंजन की रिपोर्ट

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026: बिहार में 33,320 शिक्षक पदों पर...

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026, पटना: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। बिहार लोक सेवा...

Jharkhand SIR Update: झारखंड में वोटर लिस्ट संशोधन तेज, 8.43 लाख...

 झारखंड में SIR के तहत 16 अक्टूबर तक फॉर्म-6 के 8,43,063 और फॉर्म-8 के 5,35,865 आवेदन डिजिटाइज हुए। रांची में नाम जोड़ने और संशोधन...

Anant Singh Road Show: मोकामा में अनंत सिंह और जनसुराज प्रत्याशी...

Anant Singh Road Show, पटना: बिहार के मोकामा विधानसभा क्षेत्र में रोड शो के दौरान कथित तौर पर नियमों के उल्लंघन का मामला सामने...