ऑनलाइन गेमिंग की लत ने ली बीबीए छात्रा की जान, कदमा टोल ब्रिज से कूदकर दी जान

जमशेदपुर:  कदमा टोल ब्रिज से खरकई नदी में कूदकर बीबीए की छात्रा सोमा साव (19) ने अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि ऑनलाइन गेमिंग के कारण वह लंबे समय से तनाव में थी। सोमा, कदमा भाटिया बस्ती के मंदिर पथ की रहने वाली थी और नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में बीबीए की छात्रा थी।

मंगलवार सुबह कदमा टोल ब्रिज के बीचोंबीच से पुलिस को उसका शव मिला। घटनास्थल पर उसका मोबाइल और बैग गायब था। शव की सूचना मिलने पर पहुंचे उसके पिता प्रवीर साव अपनी बेटी का शव देखकर बेसुध हो गए।

ऑनलाइन गेमिंग बना तनाव का कारण
कदमा पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि सोमा को ऑनलाइन गेम बैटल ग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (बीजीएमआई) खेलने का शौक था। इसी गेम के दौरान उसकी दोस्ती छत्तीसगढ़ के एक युवक से हुई थी। वह अक्सर उससे फोन पर बात करती थी। पिछले कुछ दिनों से सोमा डिप्रेशन में थी।

पुलिस कॉल डिटेल्स की जांच कर रही है और उस युवक से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है, जिससे सोमा की दोस्ती हुई थी।

दो दिन पहले जमा कराई थी कॉलेज की फीस
सोमा के पिता प्रवीर साव बिष्टुपुर में ठेले पर अंडे बेचते हैं। उन्होंने अपनी बेटी की पढ़ाई का सपना पूरा करने के लिए नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में उसका दाखिला कराया था। दो दिन पहले ही उन्होंने कॉलेज की 45 हजार रुपये फीस जमा कराई थी।

सोमवार सुबह सोमा कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली थी। जब वह शाम तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने फोन पर संपर्क किया। सोमा ने बताया कि वह मानगो ट्रैफिक में फंसी है और जल्द लौटेगी। इसके कुछ देर बाद उसका फोन बंद हो गया।

परिवार में मचा कोहराम
सोमा तीन बहनों में सबसे छोटी थी। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। परिवार की चहेती सोमा की मौत से घर में कोहराम मच गया है।

कदमा थाना प्रभारी संजय सुमन ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...