दरवाजे पर बेटी की बारात का इंतजार कर रहे पिता की दर्दनाक मौत, गम में बदली खुशियां

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के चैता पंचायत के वार्ड नंबर-5 हसनाबाद निवासी मनोज शाह की सुपुत्री की बारात के लिए दरवाजे पर लोग इंतजार कर रहे थे बैंड बाजा और शहनाई की गूंज सुनाई दे रही थी। तभी आचानक घर के सामने हाईवे पर अज्ञात गाड़ी के ठोकर से दुल्हन की पिता मनोज शाह बुरी तरह से घायल हो गया। दरवाजे पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और मेहमान जुटे हुए थे, सभी लोगों में भगदड़ मच गई।

स्थानीय लोगों ने पकड़ीदयाल अनुमंडली अस्पताल ले गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक के दो पुत्र और दो पुत्री है। दोनों पुत्री पुत्र से बड़ी है, बड़ी बेटी की शादी का माहौल मातम में बदल गया। ग्रामीणों ने किसी तरह जल्दबाजी में लड़का-लड़की की शादी कावाई। शादी के बाद बाराती बिना खाए पिये ही वापस चले गए।

वहीं मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर सह थाना अध्यक्ष सकुंतला कुमारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दुल्हन के पिता की मौके पर ही मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी देखें :

Best GPS in India

यह भी पढ़े : अस्पताल में टूटे स्ट्रेचर पर घायल व्यक्ति का हो रहा है इलाज

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Bokaro Cleanliness Drive: गांधी जयंती पर बोकारो में स्वच्छता अभियान, बैंक...

Bokaro Cleanliness Drive, बोकारो: महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बैंक ऑफ इंडिया की आंचल शाखा...

Jamshedpur ED Raid: 734 करोड़ के कथित GST घोटाले में पिता-पुत्र...

Jamshedpur ED Raid: कथित 734 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा सख्त, केनरा बैंक लूट...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: झारखंड पुलिस की डीजीपी तदाशा मिश्रा गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचीं। यहां उन्होंने पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों...