मोतिहारी : मोतिहारी नगर निगम के गठन के बाद से ही ऐसी उम्मीद थी कि नगर निगम में साफ-सफाई और जल निकासी की पूरी व्यवस्था करवाई जाएगी। मोतिहारी के मठिया वार्ड नंबर-6 में अभी भी कुछ मोहल्ले में टापू जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। लोगों को गंदगी और बदबूदार नाली के पानी के बीच से रोज होकर गुजरना पड़ रहा है। मोतिहारी में भी पिछले दिनों डेंगू का काफी प्रकोप था। कई लोगों को डेंगू ने अपने अपना शिकार बनाया था। मोतिहारी शहर के वार्ड नंबर-6 में शहर का पूरा पानी आ जाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पूरा सड़क झील में तब्दील हो गया है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से जल निकासी की पूरी व्यवस्था करने की मांग उठाई है। इसके लिए मोहल्ले वालों ने अपना आक्रोश भी जताया है।
यह भी पढ़े : मारपीट को छुड़ाने गए एक युवक की पांव में लगी गोली
यह भी देखें :
सोहराब आलम की रिपोर्ट







