Advertisment

मारपीट को छुड़ाने गए एक युवक की पांव में लगी गोली

मोतिहारी : मोतिहारी में आपसी रंजिश में हो रहे मारपीट को छुड़ाने गए एक युवक के पांव में गोली लग गई है। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए मोतिहारी के रहमानिया मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना कुडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव की है। घायल युवक की पहचान 25 वर्षीय किशन कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में गोली से घायल युवक किसन ने बताया कि वह बाजार से घर आ रहा था।

इसी बीच ज्योति मुखिया का परोशी से किसी बात को लेकर मारपीट हो रहा था, मैं मारपीट छुड़ाने के लिए गया। ज्योति मुखिया घर से पिस्टल लेकर आया जबतक हम रोकते तब तक उसने गोली चला दिया। वह गोली मेरे दाहिने जांघ में लग गई, जिसके बाद आसपास के लोगों ने आनन-फानन में इलाज के लिए मुझे मोतिहारी लेकर आए जहां गोली अभी भी मेरे जाघ में फंसी हुई है। हालांकि सूत्र बताते हैं कि किसन और सचिन के बीच गहरा दोस्ती है। इसी दौरान पिस्टल देखने के लिए निकाला गया। किसन मेहंदी लगाने का काम चंडीगढ़ में करता है। किसन ने बताया कि वह छठ पूजा में घर आया था और 13 दिसंबर को उसका टिकट था। वह चंडीगढ़ वापस जाने वाला था, इसी बीच उसके साथ यह घटना घट गई। किसन का एक आठ माह का बेटा और दो साल की बेटी है। घटना के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी देखें :

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

कुंडवा चैनपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार राय ने बताया कि मंगलवार की देर शाम एक युवक के जांघ में गोली लग गई है जिसका इलाज मोतिहारी के निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। इस घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जोति मुखिया घर कुंडवा चैनपुर ज्योति मुखिया के परोशी से झगड़ा हो रह था। बीच बचाव करने किसन गया था, तभी जोति मुखिया ने फायर कर दिया। किसन मेंहदी हाथ पर चढ़ाने का काम करता है।

यह भी पढ़े : दरवाजे पर बेटी की बारात का इंतजार कर रहे पिता की दर्दनाक मौत, गम में बदली खुशियां

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Bihar Modern Flower Mandi: फूल कारोबार को मिलेगी नई रफ्तार? CM...

Bihar Modern Flower Mandi: बिहार में फूलों की खेती और व्यापार से जुड़े किसानों और छोटे व्यापारियों के लिए एक आधुनिक बाज़ार की मांग...

Hazaribagh Prince Khan Gang: हजारीबाग में प्रिंस खान गिरोह के 4...

Hazaribagh Prince Khan Gang: संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, ज़िला पुलिस ने प्रिंस खान गैंग से जुड़े चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार...

Har Ghar Tiranga: हर घर तिरंगा’ अभियान से रंगेगा बिहार, मंत्री...

 बिहार में 9 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलेगा। मंत्री नीतीश मिश्रा ने नगर निकायों को तिरंगा रैली और जनभागीदारी बढ़ाने...