Gumla Crime : बालू माफियाओं में मचा हड़कंप, पुलिस ने कर दिया…

Gumla Crime : चैनपुर अनुमंडल अन्तर्गत जारी प्रखंड में अवैध रूप से बालू उठाव को रोकने के लिए जारी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर पंचायत अंतर्गत कमलपुर बालू घाट में नदी किनारे जारी पुलिस के द्वारा ट्रेंच गड्ढा खोदा गया।बुधवार सुबह जारी पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से ट्रेंच खोदा गया। साथ ही थाना प्रभारी आदित्य कुमार ने कहा कि अवैध रूप से बालू का उठाव पूर्ण रूप से बंद ही इसके लिए यह कदम उठाया गया है। यदि चोरी छुपे कोई व्यक्ति बालू का अवैध उठाव किसी प्रकार कर लेते हैं।और पकड़े जाते है तो उनलोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें-Bokaro पुलिस ने फरार प्राथमिकी अभियुक्त के घर चिपकाया गया तामिला, इन कांडो में… 

Gumla Crime : बालू माफियाओं में मचा हड़कंप

बालू घाटों में ट्रेंच खोदे जाने की सूचना पर बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। बताते चले कि इन सभी घाटों से चोरी छुपे बालू निकालकर बालू माफिया छत्तीसगढ़ के जसपुर जिला में हाई रेट पर बेचा करते थे। जिसकी सूचना पर प्रखंड प्रशासन कई बार बालू घाटों का निरीक्षण कर चुकी हैं। इसके बाद ही आज ट्रेंच खोदा गया है। जिसके बाद बालू माफिया की लाख कोशिश करने के बाद भी अब बालू का उठाव संभव नहीं है क्योंकि नदी का आधा हिस्सा झारखंड और आधा हिस्सा छत्तीसगढ़ में पड़ता है।

ये भी पढ़ें- Breaking : CM Hemant Soren से पूर्व मंत्री सत्यानन्द भोक्ता और विधायक अनंत प्रताप देव ने की मुलाकात… 

झारखंड का हिस्सा में पानी पूरी तरह से सूख चुका है वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के हिस्से में पानी का बहाव आज भी तेज गति से बह रहा है तो बालू का उठाव झारखंड का हिस्सा से ही बालू माफिया बड़ी चतुराई के साथ किया करते थे। इन बालू घाटों पर अवैध रूप से बालू उठाव को लेकर जारी प्रखंड प्रशासन के द्वारा बालू नहीं उठाव करने को लेकर बोर्ड लगाया गया था। लेकिन बालू माफियाओ के द्वारा बोर्ड को छतिग्रत कर दिया गया है और तत्काल में बोर्ड का नामोनिशान तक नहीं है।

ट्रैक्टर मालिको से प्रति गाड़ी 200 रुपये की उगाही होती है

ज्ञात हो कि बालू माफिया चोरी छिपे इन बालू घाटों से बालू निकालकर बेचते हैं और बदले में ट्रैक्टर मालिको से प्रति गाड़ी 200 रुपये की उगाही करते हैं। उगाही करने को लेकर गोविंदपुर, तिगरा, कमलपुर गांव के माफिया कई बार आपस में मारपीट भी कर चुके हैं। जिसका मामला थाना तक भी पहुंच चुका था। फिलहाल में इस कार्य में जशपुर निवासी ज्योति गुप्ता पैर जमाने की कोशिस में लगे हुए थे। इस कार्य की देखरेख भी कर रहे थे।

ये भी पढ़ें- Pakur Crime : अवैध बालू के धंधेबाजों पर पुलिस और प्रशासन की बड़ी कार्रवाई… 

ज्योति गुप्ता का कहना है कि हम सभी बालू घाटों का टेंडर ले लिए हैं और हमारे पास सारे कागजात भी है। कागजात का बात सही है या गलत है यह तो जांच का विषय है और सबसे बड़ी बात तो यह है कि बालू माफिया बहुत ही चतुराई के साथ कार्य करते हैं। बालू घाट और गोविंदपुर की दूरी 3 किलोमीटर है। बालू माफिया अपना एक आदमी गोविंदपुर चौक के पास खड़े रखते हैं। ताकि प्रशासन जैसे ही गोविंदपुर पहुंचे तो गोविंदपुर चौक में खड़ा वह शख्स बालू माफिया को इसकी सूचना दे दिया करते है।इसके बाद बालू माफिया अपने आप संभल जाते हैं और बालू का उठाव बंद करने के साथ-साथ ट्रैक्टर को भी हटा देते हैं।

गुमला से सुंदरम केशरी की रिपोर्ट—

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड में फ्रीज हुए 8,674...

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर अपराध और डिजिटल बैंकिंग से जुड़े मामलों के बीच निर्दोष बैंक खाताधारकों को उनके खाते में अनजाने में पहुंचने...

Jharkhand High Court Compensation: 10.30 लाख से सीधे 16.22 लाख! इंजीनियरिंग...

Jharkhand High Court Compensation: झारखंड हाई कोर्ट ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र के परिवार को बड़ी राहत दी...

JSSC CGL 2023 Scam: एक के बाद एक गिरफ्तारी… JSSC CGL...

JSSC CGL 2023 Scam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की राज्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (CGL) में कथित धांधली और अनियमितता के मामले में...