साली के प्यार में ऑटो चालक ने कर दी पत्नी की हत्या 

Dhanbad– बलियापुर थाना क्षेत्र में 23 नवंबर की रात्रि को एक महिला की दर्दनाक हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस के अनुसार पति उत्तम डे की नजर अपनी साली पर थी. काफी दिनों से दोनों एक दूसरे के प्यार में पागल थे. उत्तम डे किसी प्रकार अपनी पत्नी से छुटकारा पाना चाहता था. आखरिकार उसने साली का रास्ता साफ करने के लिए पत्नी की हत्या कर दी.

बताया जा रहा है कि बलियापुर थाना क्षेत्र निवासी उत्तम डे 23 नवंबर की रात को अपनी पत्नी का इलाज करवा कर लौट रहा था. लेकिन उसके दिल में खलबली मची थी, दिल में साली का प्यार सुलग रहा था. उसने पत्नी को रास्ते से हटाने का इसे अच्छा अवसर माना और गला रेत कर हत्या कर दी

सिंदरी डीएसपी अभिषेक कुमार ने बताया कि उत्तम डे का अपनी साली के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और साली से शादी करने के इरादे से ही उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी.  इस वारदात में पती के साथ ही उसके दो साथी मुन्ना ओर विकास भी शामिल थे. पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है. तीनों आरोपी दोस्त हैं और तीनों ऑटो चालक हैं. तीनों ने मिलकर ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया था. पकड़े गए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.

रिपोर्ट- अनिल मुंडा

Babulal Marandi on Jairam Mahto Police Controversy: बरवाअड्डा विवाद ने पकड़ा...

Babulal Marandi on Jairam Mahto Police Controversy: डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी के बीच कथित तीखी नोकझोंक के बाद शुरू हुआ...

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...