प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट की संवैधानिकता को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

डिजीटल डेस्क : प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट की संवैधानिकता को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती। धर्मस्थल संबंधी विवादों में वर्ष1991 के जिस प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट का हवाला अक्सर दिया जाता है, उसी की संवैधानिकता को अब सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। यह चुनौती वकील विष्णु शंकर जैन ने दी है। उन्होंने इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है।

एक्ट के खिलाफ विष्णु शंकर जैन ने इसलिए दायर की याचिका…

एक समाचार एजेंसी के हवाले कई समाचारपत्रों के ऑनलाइन संस्करणों में इस याचिका की खबर तेजी से फैली है। याचिका दायर करने की वजह भी अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने बताई है।

उन्होंने कहा कि प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट 1991 की संवैधानिक वैधता को इसलिए चुनौती दी है क्योंकि जमीयत-उलेमा-ए-हिंद इस एक्ट का हवाला देते हुए कह रहा है कि आप राम मंदिर के अलावा किसी अन्य मामले में कोर्ट नहीं जा सकते। अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने कहा कि ये पूरी तरह से गलत और असंवैधानिक है।

विष्णु शंकर जैन अपने पिता के साथ
विष्णु शंकर जैन अपने पिता के साथ

याचिका में प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट में उल्लेखित कटऑफ डेट पर उठाए गए सवाल

अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अपनी याचिका में कहा कि कि सबसे जरूरी बात ये है कि प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट में कटऑफ डेट 15 अगस्त 1947 क्यों रखी गई है। कट ऑफ डेट 712 ईस्वी होना चाहिए, जब मोहम्मद बिन कासिम ने पहला आक्रमण किया था और मंदिर तोड़े थे।

अधिवक्ता विष्णु जैन के मुताबिक, कट ऑफ डेट असंवैधानिक है। संसद ऐसा कानून नहीं बना सकती, जो लोगों के कोर्ट जाने का अधिकार छीनती है।

अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन
अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन

विष्णु शंकर जैन बोले- संविधान की मूल भावना के खिलाफ है एक्ट में उल्लेखित कटऑफ डेट…

अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने कहा कि प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट में कटऑफ डेट 15 अगस्त 1947 पूरी तरह से भारतीय संविधान की मूल भावना के खिलाफ है। अधिवक्ता जैन ने आगे कहा कि -हमने आर्टिकल 14, 15, 19, 21 और 25 के उल्लंघन के आधार पर चुनौती दी है।

अधिवक्ता विष्णु जैन
अधिवक्ता विष्णु जैन

बता दें कि वर्ष 1991 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार एक कानून लेकर आई थी, जिसे प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट कहा जाता है। उसके मुताबिक, 15 अगस्त 1947 से पहले अस्तित्व में आए किसी भी धार्मिक स्थल को दूसरे धर्म के पूजा स्थल में नहीं बदला जा सकता है।

Saffrn

Trending News

Bihar Sugar Mill Plan: 25 नई चीनी मिलों के लिए गन्ना...

बिहार में 25 नई चीनी मिलों की स्थापना और बंद मिलों को फिर से शुरू करने की तैयारी। चिन्हित जिलों में गन्ना विस्तार के...

BPSC Exam Security Update: पेपर लीक की अफवाहों पर आयोग का...

 BPSC ने सोशल मीडिया पर वायरल पेपर लीक और बायोमेट्रिक प्रक्रिया से जुड़े दावों को निराधार बताया। आयोग ने परीक्षा व्यवस्था को पूरी तरह...

Ranchi Crime Case: MDS छात्रा दुष्कर्म कांड में फरार आरोपी शादाब...

रांची के MDS छात्रा दुष्कर्म कांड में फरार आरोपी शादाब ने कोर्ट में सरेंडर किया। पुलिस अब रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी में...

Bengal Election Campaign: Hemant Soren ने TMC के समर्थन में काशीपुर-मानबाजार...

मुख्यमंत्री Hemant Sorenने पश्चिम बंगाल दौरे पर काशीपुर और मानबाजार में TMC उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी सभा की, भाजपा पर जमकर निशाना साधा।Bengal...

Ranchi Water Supply Crisis: 54 साल पुरानी पाइपलाइन से बढ़ी परेशानी,...

 रांची की नई शहरी जलापूर्ति योजना तीसरी बार टली। 54 साल पुरानी पाइपलाइन से लोगों को पानी संकट, ड्राई जोन इलाकों में बढ़ी परेशानी।Ranchi...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img