धर्मेंद्र प्रधान पटना में घर-घर जाकर किया जनसंपर्क, स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान

‎पटना : बिहार भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान आज प्रदेश की राजधानी पटना के कई मुहल्लों में पहुंचे और घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और उनसे खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने लोगों से स्वदेशी अपनाने का आह्वान भी किया। बिहार भाजपा के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आज पटना के आदर्श चौक, पश्चिमी पटेल नगर, दीघा विधानसभा में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने गर्व से स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया। ‎

Goal 7 22Scope News

धर्मेंद्र ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से मिलने वाले लाभ को लेकर भी प्रतिक्रिया ली

केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से मिलने वाले लाभ को लेकर भी प्रतिक्रिया ली। ‎उन्होंने लोगों से घुल-मिलकर बात की और आगामी चुनाव को लेकर और बढ़ते बिहार को लेकर लोगों की राय जानी। लोग बदलते बिहार को लेकर खुलकर अपनी राय रखी। कई लोगों ने भाजपा के इस जनसंपर्क अभियान के पहल की प्रशंसा की । लोगों ने इस दौरान बेबाकी से अपनी राय रखी।

बिहार की जनता फिर से NDA सरकार को लाने की मूड में है – धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस दौरान कहा कि जनसंपर्क के दौरान मिले अपार स्नेह और समर्थन से यह स्पष्ट है कि बिहार की जनता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सशक्त नेतृत्व में, प्रचंड बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बनाने का संकल्प ले चुकी है। ‎इस मौके पर पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद, विधायक संजीव चौरसिया, राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा और विधान पार्षद और राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी संजय मयूख भी शामिल रहे।

यह भी पढ़े : चुनाव प्रभारी बनने के बाद पटना पहुंचे धर्मेद्र प्रधान, साथ में बीएल संतोष

Nawada Shopping Mall Fire: नवादा के पकरीबरावां में वेलकम शॉपिंग मॉल...

Nawada Shopping Mall Fire: बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां इलाके में स्थित वेलकम शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने की सूचना सामने आई...

Anant Singh JDU Expulsion: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह...

Anant Singh JDU Expulsion, पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह के...

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी में कमला नदी में धसना गिरने...

Madhubani Kamla River Accident: बिहार के मधुबनी जिले में कमला नदी में धसना गिरने से एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई।...