डायवर्सन से टकराई अनियंत्रित कार, महिला की मौत, 2 घायल

बाढ़ : बख्तियारपुर थाना के माधोपुर गांव के सामने शनिवार की देर रात पटना की ओर से तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित कार बख्तियारपुर-मोकामा निर्माणाधीन पुल के पास बने डायवर्सन से टकरा गई. कार में सवार एक महिला और दो पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए.

सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची बख्तियारपुर पुलिस ने सभी को इलाज के लिए बख्तियारपुर पीएससी में भर्ती कराया. जहां गंभीर रूप से घायल महिला की मौत हो गई. जबकि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दो लोगों को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है.

कार पर सवार सभी लोग पटना से बेगूसराय लौट रहे थे. तभी यह घटना घट गई. बताया जाता है कि चालक को अचानक झपकी लग जाने के कारण कार डायवर्सन से जा टकराई और इस तरह की हृदय विदारक घटना घट गई.

रिपोर्ट : अनिल कुमार

दहीबाड़ी के बंद खदान में अवैध खनन के दौरान चाल धंसा, युवक गंभीर रूप से घायल

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...