पिकअप ने युवक को मारी जोरदार टक्कर, घटनास्थल पर मौत

कैमूर : कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के देवरी गांव के पास घर से खेत पर जा रहे बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे घटनास्थल पर ही बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन शव को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अधौरा पहुंचे जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं पूरे मामले की जानकारी अधौरा पुलिस को दी गई । सूचना पर पहुंची पुलिस शव का कागजी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल भभुआ में भिजवा दिया है। मृतक की पहचान अधौरा थाना क्षेत्र के देवरी गांव के स्वर्गीय लक्ष्मण कुमार शर्मा का 25 वर्षी पुत्र अजय शर्मा के रूप में हुई है।

टक्कर :

जानकारी देते हुए अधौरा के पूर्व जिला परिषद सदस्य आलोक कुमार ने बताया अजय शर्मा खेती कार्य के लिए बाइक से खेत पर जा रहे थे। तभी भभुआ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनके बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस को जानकारी देते हुए उनके शव को लेकर सदर अस्पताल भभुआ में आए हुए हैं।

यह भी पढ़े : कैमूर में खाद की किल्लत, किसानों के बीच धक्का मुक्की, महिला का सिर फटा

यह भी देखें :

देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...