राम विवाह झांकी पर हुआ पथराव, 2 पक्षों में जमकर बवाल

दरभंगा : बिहार के दरभंगा जिला के तरौनी गांव से हर साल विवाह पंचमी के अवसर पर निकली राम विवाह झांकी निकाली जाती है। उसी क्रम में शुक्रवार की देर राम विवाह झांकी निकाली गई। झांकी जैसे ही बाजितपुर पहुंची किसी बात को लेकर दो समुदाय के लोगों के बीच बहस हुआ। देखते ही देखते दोनों समुदाय के बीच तनाव बढ़ गया और फिर मस्जिद के पास से एक पक्ष पत्थरबाजी शुरू कर दिया। जिसे देखते हुए एक पक्ष दूसरे पक्ष के आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी डंडे और रोड़ेबाजी हुआ। जिसमें कई लोगों को चोटें भी आई है।

वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी एसपी अशोक कुमार और एसडीएम विकास कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कर कैंप कर रहे है। साथ ही लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। वहीं एसडीएम ने कहा कि राम विवाह झांकी मस्जिद के पास से वापस हो जाती है। उसी क्रम में किसी बात को लेकर दो समुदाय के बीच कुछ बहस हुआ और फिर मामला बिगड़ गया। लेकिन समय रहते स्थिति पर काबू कर लिया गया है। वहीं उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज खंगालकर दोषियों को चिन्हित कर सख्त सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि घटना क्यों घटी, इस बात की जानकारी जांच के बाद पता चलेगा। फिलहाल स्थिति सामान्य है।

JDU ने कहा- बिना आदेश निकाला गया जुलूस

दरभंगा में हुए बवाल पर नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने बड़ा बयान दिया है। जदयू के प्रवक्ता व एमएलसी नीरज कुमार का कहना है कि बिना आदेश के यह जुलूस निकाला गया था। पुलिस प्रशासन ने हालात पर काबू पाने की कोशिश की है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सभी लोगों की पहचान की जा रही है। बिहार में किसी भी तरीके से अशांति फैलाने की कोशिश को नाकाम किया जाएगा।

यह भी पढ़े : BPSC ने कहा- नहीं होगी नॉर्मेलाइजेशन विधि से परीक्षा

यह भी देखें :

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

FJCCI Election 2026-27: चेंबर चुनाव में रिकॉर्ड 86 नामांकन, दो पर्चे...

एफजेसीसीआई चुनाव 2026-27 के लिए 86 नामांकन मिले हैं। स्क्रूटनी में दो नामांकन रद्द हुए, जबकि छह प्रत्याशियों को डीआईएन नंबर जमा करने का...

Jharkhand Police Protest: विधायक जयराम महतो के खिलाफ पुलिस एसोसिएशन का...

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विधायक जयराम महतो पर पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए 8 सितंबर से राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया...

Ranchi News: हटिया-बानो के बीच पहली Intra Zonal अनारक्षित स्पेशल ट्रेन...

दक्षिण-पूर्व रेलवे ने हटिया-बानो के बीच पहली इंट्रा जोनल अनारक्षित स्पेशल ट्रेन शुरू की है। ट्रेन रोजाना चलेगी और यात्रियों को सस्ता सफर मिलेगा।Ranchi...