Advertisment

एनडीआरएफ की टीम पर्वतपुर माइंस रवाना,तीन दिन से फंसे हैं चार लोग

Bokaro- चंदनकियारी विधानसभा के अमलबाद थाना के टीला टांडा बस्ती के समीप बंद पड़े बीसीसीएल के पर्वतपुर माइंस में शुक्रवार से अवैध उत्खनन के दौरान 4 लोगों के फंसे रहने की खबर है. मामले की जानकारी मिलते ही अंचलाधिकारी, चंदनकियारी और बीसीसीएल के अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंच कर लोगों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी.

आखिरकार बीसीसीएल ने रेस्क्यू टीम को बुलाया, लेकिन रेस्क्यू टीम ने भी अपने हाथ खड़े कर लिए. तीन दिनों के बाद भी लोग खदान के अन्दर फंसे हुए है. मामले की जानकारी मिलते ही चंदनकियारी विधायक अमर बाउरी ने भी घटना स्थल का जायजा लिया. साथ ही, बोकारो, उपायुक्त से बात कर एनडीआरएफ टीम को बुलाने की मांग की.

उपायुक्त के आदेश पर एनडीआरएफ टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है.  फिलहाल पूरे क्षेत्र को बैरीकटिंग कर दिया है. इधर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. परिजनों का कहना है कि किसी तरह से मेरे परिवार के सदस्यों को जिंदा या मुर्दा निकाला जाए.

रिपोर्ट- अनिल मुंडा 

Kosi Mechi River Link Project: कोसी-मेची रिवर लिंक परियोजना से सीमांचल...

Kosi Mechi River Link Project, Patna: बिहार के सीमांचल क्षेत्र में सिंचाई और जल प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में कोसी-मेची अंतःराज्यीय रिवर...

Hajipur Electricity Projects 2026: हाजीपुर में ऊर्जा सचिव का दौरा, बिजली...

Hajipur Electricity Projects 2026: बिहार ऊर्जा विभाग के सचिव-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) अजय यादव ने बुधवार को हाजीपुर जिले...

Jharkhad JPSC Radd News: JPSC नियुक्ति रद्द करने के आदेश को...

Jharkhad JPSC Radd News, रांची: झारखंड सरकार की ओर से नियुक्तियां रद्द करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। 11वीं से...