हाइवा और कार की टक्कर में 3 लोग जख्मी

जहानाबाद : जहानाबाद-पटना-गया एनएच-22 के कनौदी गांव के समीप शनिवार की रात्रि हाइवा ट्रक एवं कार में टक्कर हो गई जिसमें तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर कार सवार राकेश कुमार ने बताया कि सभी लोग सीतामढ़ी से एक शादी समारोह में शामिल होकर स्विफ्ट डिजायर कार से अपने घर झारखंड के रामगढ़ जा रहे थे। जैसे ही कनौदी गांव के समीप पहुंचे की विपरीत दिशा से आ रही एक हाइवा ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिसमें पवन कुमार, आरती देवी एवं शालिनी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना की सूचना के बाद कडौना थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस सभी घायलों को कार से बाहर निकाल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है। बताया जाता है कि तेज रफ्तार के कारण या घटना घटी है। गया-पटना एनएच-22 पर लगातार सड़क दुर्घटना हो रही है। इसका मुख्य कारण है कि तेज रफ्तार से वाहन चलाने के कारण घटना घट रही है। वाहन चालक घटना से सीख नहीं ले रहे हैं, जिसके कारण लगातार घटना हो रही है।

यह भी पढ़े : छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की पुलिस और स्थानीय लोगों में झड़प

यह भी देखें :

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...