Danapur Court में विचाराधीन कैदी की कर दी थी हत्या, एसटीएफ ने कुख्यात को दबोचा…

पटना: बिहार एसटीएफ की टीम ने वैशाली पुलिस के साथ विशेष अभियान में पटना के कुख्यात अपराधी को उसके पांच अन्य सहयोगियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ की टीम ने वैशाली पुलिस के साथ एक संयुक्त कार्रवाई करते हुए वैशाली थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कुख्यात के पास से पुलिस ने दो एक्सयूवी कार, एक राऊटर, सात मोबाइल और एक जाली सिम कार्ड बरामद किया है। एसटीएफ की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार कुख्यात के खिलाफ पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर और मोतिहारी के कई थानों में लूट, डकैती, हत्या एवं आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तार कुख्यात की पहचान मुजफ्फरपुर के जैतपुर नवादा निवासी मिथिलेश कुमार और उसके सहयोगी मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र निवासी रौशन कुमार, मुजफ्फरपुर सदर थाना क्षेत्र निवासी पवन कुमार, जैतपुर निवासी दीपक कुमार, मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के मनीष कुमार और मुजफ्फरपुर के बरुराज थाना क्षेत्र निवासी रौशन कुमार मिश्रा के रूप  में की गई।

बता दें कि कुख्यात मिथिलेश कुमार ने बीते वर्ष दिसंबर में दानापुर कोर्ट परिसर में विचाराधीन कैदी अभिषेक सिंह उर्फ़ छोटे सरकार की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इसके साथ ही उसके ऊपर पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर और मोतिहारी के कई थानों में लूट, डकैती, हत्या और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Patna Book Fair में स्वास्थ्य विभाग के दो स्टाल का मंत्री मंगल पांडेय ने किया उद्घाटन

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Danapur Court Danapur Court Danapur Court

Danapur Court

Tiger Shroff Firing News: मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर...

टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग की खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर लॉरेंस गैंग के नाम से वायरल पोस्ट में...

Anant Singh News: जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने जन सुराज प्रत्याशी...

Anant Singh News: मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने पटना स्नातक सीट पर जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सहरसा के मनौरी गांव में गैस सिलेंडर...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सोनवर्षाराज नगर पंचायत के मनौरी गांव में रविवार की शाम गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लगने से तीन परिवारों...