Commercial Advertisment

GAYA में हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट के कांडों में वांछित इनामी कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

गया: बिहार के गया में डेल्हा थाना की पुलिस ने हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट के कांडों में वांछित और इनामी कुख्यात अपराधी अमन पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार कुख्यात अपराधी पर 50000 रूपये का इनाम घोषित था। इनामी कुख्यात अपराधी अमन पासवान डेल्हा थाना क्षेत्र के सुरखी मिल बैरागी का रहने वाला है।

गया के एसएसपी ने बताया कि गया जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर गया पुलिस के द्वारा कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी अभियान चलाई जा रही है। इसी दौरान सूचना मिली थी कि इनामी कुख्यात अपराधी अमन पासवान कई कांडों में फरार चल रहा है जो डेल्हा थाना क्षेत्र के लोको कॉलोनी के पास आया हुआ है। सूचना के बाद सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया जिसके बाद पुलिस वहां पर पहुंच कर छापेमारी की।

पुलिस को देखकर कुख्यात भागने लगा, जिसे खदेड़कर कर पकड़ा गया और थाना पर लाकर पूछताछ की गई। बीते 19 फरवरी 2024 को केंद्रीय विद्यालय के मैदान में मोहल्ले के लड़के के साथ मिलकर क्रिकेट खेल रहे थे, तो अचानक अमन पासवान और उनके अन्य सहयोगियों के द्वारा गाली गलौज करते हुए जान से करने के नियत से गोली मारी गई थी। जिस मामले में भी यह फरार चल रहा था। गिरफ्तार इनामी कुख्यात अपराधी अमन पासवान पर डेल्हा थाना समेत अन्य थाना में 9 मामला दर्ज है। सभी मामलों में यह फरार चल रहा था।

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट 

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- LOKSABHA ELECTION 2024: बिहार में किस दल की क्या है स्थिति, किसके खाते जाएगी कितनी सीटें

GAYA GAYA GAYA

GAYA

Sahibganj DC आवास में मिला दुर्लभ Banded Krait, सर्प मित्र जितेंद्र...

साहिबगंज में उपायुक्त दीपक दुबे के आवास पर दुर्लभ बैंडेड करैत सांप मिला। सर्प मित्र जितेंद्र हजारी ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा।Sahibganj...

TRAI New Rules: अब आधी रात में भी होगी mobile और...

 TRAI ने टेलीकॉम शिकायतों के निपटारे के नियम सख्त कर दिए हैं। अब मोबाइल और इंटरनेट कंपनियों के शिकायत केंद्र 24 घंटे खुले रहेंगे।...

JPSC Exam Scam: 1.10 करोड़ में बेची गयी नौकरी! CDPO पद...

 JPSC भर्ती घोटाले में CID की पूरक चार्जशीट से बड़े खुलासे हुए हैं। 11 अभ्यर्थियों से 1.10 करोड़ की वसूली, CDPO पद के लिए...