Advertisment

विश्वनाथ सिंह ने MLA पर किया कटाक्ष, कहा- सड़कों के निर्माण को लेकर भ्रम फैला रही हैं मनोरमा देवी

गया : बेलागंज विधानसभा के पूर्व राजद उम्मीदवार विश्वनाथ कुमार सिंह अपने गया स्थित आवास पर प्रेसवार्ता की। विश्वनाथ कुमार सिंह ने बेलागंज की जदयू विधायक मनोरमा देवी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। विश्वनाथ कुमार ने कहा कि जदयू विधायक भ्रम फैला रही है। 26 अक्टूबर 2024 से पहले हमारे पिता सह तत्कालीन बेलागंज विधायक डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद यादव द्वारा बेलागंज में कुल 76 सड़कों को पास कराया गया था। इन 76 सड़कों में 26 नई सड़क और 50 सड़क जीर्णोद्धार के लिए शामिल है।

विश्वनाथ कुमार सिंह ने कहा कि इन सभी सड़कों का डीपीआर तक तैयार हो चुका था लेकिन आचार संहिता के कारण टैंडर प्रक्रिया में नहीं आ सका। हाल के दिनों में कई माध्य से ज्ञात हुआ कि अब इन 76 सड़कों की योजना को काटकर दूसरी जगह ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। ये सभी सड़कें स्थानीय लोगों की बुनियादी जरूरतों को समझते हुए पास कराया गया था। अब इन सभी सड़कों को बेलागंज की वर्तमान विधायक श्रेय लेना चाह रही है। वह सरासर जनता को भ्रमित करने की बात है।

यह भी देखें :

बेलागंज MLA को दी नसीहत

उन्होंने बेलागंज के वर्तमान विधायक को नसीहत देते हुए कहा कि बेलागंज के विकास के लिए झूठा क्रेडिट ना लें। इन सभी 76 सड़कों को छोड़कर नए सड़कों के लिए प्रपोजल रखें। मैं उन्हें जीत की बधाई देते हुए कहना चाहता हूं कि बेलागंज के विकास के लिए हमारा उनको पूरा सहयोग रहेगा। विश्वनाथ सिंह ने कहा कि जिन सड़कों का श्रेय वर्तमान विधायक लेना चाहती हैं उन सड़कों में से कुछका काम भी शुरू हो गया था। शिलापट्ट भी लगाया जा चुका है। लेकिन आचार सहिता के कारण कार्य रूक गया। फल स्वरूप इन सभी शिलापट्ट को तोड़ दिया गया। जिनमें पथरौरा, नैली और प्रताप नगर आदि शामिल है। जिन सड़कों का डीपीआर के बाद कार्य शुरू हुआ। उनमें। घुटिया, पीएमजीएसवाई रोड से चंदौती, कटारी और चंदौती पीडब्ल्यूडी रोड से गांधी नगर शामिल है। मैट्रो रेल को बेलागंज तक ले जाने को बात को भी सिरे से खारिज किया।

यह भी पढ़े : कई मांगों को लेकर 13 दिसंबर को OBC महासभा जंतर-मंतर पर देगी धरना

आशीष कुमार की रिपोर्ट

JPSC Exam Irregularities: JPSC Case में नया मोड़! डेटा हटाने की...

JPSC Exam Irregularities: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CID जांच के दौरान अहम बातें सामने आई हैं, खासकर पूर्व...

JPSC Irregularities CID Action: OMR जांच से खुलेगा JPSC कथित अनियमितता...

JPSC Irregularities CID Action: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में जांच...

Sangeet Natak Akademi Awards 2024-25: झारखंड के तीन कलाकारों को मिला...

Sangeet Natak Akademi Awards 2024-25, नई दिल्ली: विज्ञान भवन में आयोजित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार समारोह में झारखंड के तीन कलाकारों को सम्मानित किया...