चंद्रपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पत्रकारों के क्वार्टर में चोरी का खुलासा, दो पेशेवर चोर गिरफ्तार

बेरमो: चंद्रपुरा पुलिस ने हाल ही में हुई चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए दो पेशेवर चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सूरज कुमार और विजय बावरी उर्फ फॉर्टि शामिल हैं। दोनों ने स्थानीय पत्रकार प्रमोद कुमार सिन्हा और ओमी तंतुबाई के क्वार्टर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस को इस सफलता तब मिली जब पिपराडीह रेलवे फाटक के पास एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान के दौरान दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर भागने की कोशिश कर रहे थे। चेकिंग के दौरान पुलिस ने दोनों पर शक करते हुए पीछा किया और उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनकी जेब से चांदी के जेवरात बरामद हुए।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने छठ पूजा के समय प्रमोद सिन्हा के क्वार्टर और कुछ दिनों पहले ओमी तंतुबाई के क्वार्टर में चोरी की थी। इतना ही नहीं, जिस स्प्लेंडर बाइक से वे भागने की कोशिश कर रहे थे, वह भी चोरी की निकली, जिसे उन्होंने जैना मोड़ से चुराया था।

चंद्रपुरा पुलिस के लिए यह पिछले दो दिनों में दूसरी बड़ी सफलता है। इससे पहले पुलिस ने 52 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया था। इस कार्रवाई ने क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त कर दिए हैं और पुलिस की तत्परता की सराहना हो रही है।

Ranchi Cyber Fraud: ₹2,000 ट्रैफिक चालान के फर्जी मैसेज से सावधान,...

रांची में साइबर अपराधी ₹2,000 के फर्जी ट्रैफिक चालान का मैसेज भेजकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। ट्रैफिक एसपी ने अनजान लिंक पर...

Indian Army TES 56 Recruitment: 12वीं पास युवाओं को सेना में...

 Indian Army TES 56 Recruitment के लिए आवेदन 14 अक्टूबर से शुरू। 12वीं में PCM के 60% अंक और JEE Main 2026 अनिवार्य। चयनित...

Jharkhand High Court: गुमला की लापता बच्ची के मामले में हाईकोर्ट...

 झारखंड हाईकोर्ट में गुमला की आठ साल से लापता बच्ची के मामले में सुनवाई हुई। अदालत ने सरकार से जांच रिपोर्ट को लेकर सवाल...