Banka SP ने किया थाना का निरीक्षण, दिए कई निर्देश

बांका: बांका एसपी डॉक्टर सत्य प्रकाश ने बुधवार की शाम अमरपुर थाना का निरीक्षण किया गया। मौके पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा एवं सर्किल इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बुके देकर उनका स्वागत किया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी डॉक्टर सत्य प्रकाश ने कहा सिरिश्ता में उपलब्ध सभी पंजीयों की जांच की गई। काफी सारी पंजी तो अपडेट पाई गई कुछ पंजीयन में त्रुटि पाई गई जिन्हें सुधार करने का निर्देश दिया गया।

थाना में काफी मात्रा में पेंडिंग केस भी है। इसको लेकर एसडीपीओ साहब एवं सभी अनुसंधान कर्ताओं के साथ पेंडिंग केसों का अवलोकन कर जल्द से जल्द डिस्पोजल करने का निर्देश दिया। समय पर निर्देशानुसार नहीं काम करने वालों पर कार्रवाई करने की बात भी कही।

ठंड के मौसम में चोरी की घटनाएं बढ़ जाती है जिसके लिए रात्रि गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया और कहा मेरे द्वारा,एसडीपीओ साहब एवं सर्किल इंस्पेक्टर के द्वारा भी हर 2 दिन में रात्रि गश्ती किया जाएगा। उन्होंने कहा बालू और दारू माफियाओं पर भी कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। मौके पर दरोगा सतीश सिंह, राहुल कुमार, विजय दुबे, विजय सिंह सहित काफी संख्या में अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  दो दिवसीय Punpun महोत्सव शुरू, मंत्री संतोष सुमन ने कहा…

बांका से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Banka SP Banka SP

Banka SP

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...