रांची उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, दिये ये निर्देश

रांची. रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने आज लगभग शाम चार बजे नामकुम प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों और कर्मियों की उपस्थिति की जांच की। उन्होंने कहा कि बायोमेट्रिक उपस्थिति के बिना सभी अनुपस्थित माने जाएंगे, ससमय कार्यालय आएं और अपनी बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करें।

अनाधिकृत रुप से अनुपस्थिति पर रांची उपायुक्त ने बीडीओ विजय कुमार एवं सीओ कमल किशोर सिंह को कार्रवाई करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान प्रखण्ड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सविता कुमारी वर्मा अनुपस्थित पायी गयीं, जिस पर उपायुक्त ने उनकी अनुपस्थिति अधिकृत है या नहीं इसे सत्यापित करने का निर्देश दिया।

आवेदनों का त्वरित गति से करें निष्पादन- रांची उपायुक्त

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में निष्पादित किये जाने वाले सभी कार्यों की जांच की। उन्होंने लॉग बुक, आगत-निर्गत पंजी, रोकड़ पंजी, संचिका, जनशिकायत, पेंशन तथा अन्य की जांच करते हुए कहा कि सभी आवेदनों का त्वरित गति से निष्पादन करें, ताकि लोगों को अनावश्यक रुप से कार्यालय का चक्कर न काटना पड़े। उपायुक्त द्वारा लंबित दाखिल-खारिज के मामलों का कागजों की जांच कर समय-सीमा के अंदर सही तरीके से निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। आम लोंगों की शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए उपायुक्त ने बीडीओ और सीओ एवं सभी कर्मचारियों को जिला प्रशासन द्वारा जारी किये गये व्हाट्सएप नंबर 9430328080 का प्रचार-प्रसार करने को कहा।

वहीं रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री द्वारा मनरेगा, 15वें वित्त आयोग सहित अबुआ आवास योजना एवं मंईयां सम्मान योजना की जानकारी ली गयी। उन्होंने कहा कि अबुआ आवास योजना और मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुकों को यथाशीघ्र लाभ सुनिश्चित कराएं। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ के लिए पंचायत फर्स्ट प्वाइंट ऑफ कॉन्टैक्ट होता है, मनरेगा एवं 15वें वित्त आयोग के तहत योजनाओं से पंचायत के सुदृढ़ीकरण के लिए कार्य करें।

समुचित साफ-सफाई का निर्देश

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने पूरे प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर का भ्रमण करते हुए साफ-सफाई एवं सौदर्यीकरण के निर्देश दिये। उन्होंने कार्यालय में पानी, बिजली, शौचालय, सोलर सिस्टम आदि व्यवस्था की भी जानकारी ली।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का भी निरीक्षण

रांची उपायुक्त द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, नामकुम का भी औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने चिकित्सकों और कर्मियों की उपस्थिति की जांच की एवं सभी को ससमय उपस्थित रहने का निर्देश दिया। मरीजों से बातचीत कर उन्होंने मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी पूछा। स्वास्थ्य केन्द्र के एंबुलेंस की स्थिति का जायजा लेते हुए उन्होंने इमरजेंसी में फौरन सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिये। एंबुलेंस में ऑक्सीजन की उपलब्धता एवं साफ-सफाई का उन्होंने विशेष ध्यान रखने को कहा। साथ ही सीएचसी में पानी, साफ-सफाई, जेनरेटर, सोलर सिस्टम एवं अन्य व्यवस्था भी बेहतर करने के निर्देश दिये।

Bihar Flood Update 2026: गंगा का बढ़ा जलस्तर, बिहार में 10.26...

Bihar Flood Update 2026: बिहार में नदियों के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार राहत और बचाव कार्यों में...

Bihar Teacher Training University 2026: Teacher’s Day पर सम्राट चौधरी का...

Bihar Teacher Training University 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर बिहार सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं...

Bihar Beltron Programmer Joining: 522 चयनित अभ्यर्थियों की समस्याओं पर मंत्री...

Bihar Beltron Programmer Joining: बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (बेल्ट्रॉन) के माध्यम से चयनित 522 प्रोग्रामर अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं...