रांची. खबर राजधानी रांची से है। विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में छह आईएएस अफसरों का ट्रांसफर हुआ है। इसमें चार जिलों के डीसी भी शामिल हैं। इसको लेकर राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है।
आईएएस अफसरों का ट्रांसफर
कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, रांची के नये डीसी मंजूनाथ भजंत्री को बनाया गया है। वहीं शशि प्रकाश सिंह को जामताड़ा का डीसी बनाया गया है। उत्कर्ष गुप्ता को लातेहार का डीसी बनाया गया है और मनीष कुमार को पाकुड़ का डीसी बनाया गया है।
वहीं पवन कुमार को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल का प्रमंडलीय आयुक्त बनाया गया, जबकि रंजीत कुमार लाल को उर्जा उत्पादन निगम के एमडी की जिम्मेवारी दी गई है।



















