पटना : ACS ने जारी किया नया फरमान – आईएएस अधिकारी व बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने एक नया फरमान जारी किया है। नए फरमान के मुताबिक, अब एस सिद्धार्थ प्रतिदिन 10 स्कूलों को शिक्षकों के साथ वीडियो कॉल पर बात करेंगे और वहां की जानकारी लेंगे। दरअसल, बता दें कि एसीएस ने अपना निजी व्हाट्सएप नंबर जारी किया है जो इस प्रकार +91 91534 68895 है।
विद्यालयों के निरीक्षण के लिए प्रतिदिन 10 विद्यालयों के शिक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित की जाएगी। एस सिद्धार्थ लगातार शिक्षकों के लिए नए नए फरमान जारी कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने यह फरमान जारी किया है। एस सिद्धार्थ ने कॉलिंग नंबर भी जारी किया है।
ACS ने जारी किया नया फरमान :
आपको बता दें कि वीडियो कॉल का उपयोग विद्यालय, बच्चों की उपस्थिति आदि देखने के लिए किया जाएगा। यह प्रत्येक कार्य दिवस में किया जाएगा। बिहार में लाखों की संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति करने के बावजूद सरकारी स्कूलों में कक्षा तीन, पांचवीं और आठवीं के छात्रों की स्थिति में सुधार नहीं हो पाई है। यह बच्चे अभी भी पाठ्य पुस्तक को धाराप्रवाह पढ़ने एवं जोड़, घटाव, गुणा एवं भाग के प्रश्न को सही-सही हल करने में कमजोर पाए गए हैं।
इस बात की जानकारी खुद शिक्षा विभाग ने बीते दिन दी थी। शिक्षा विभाग के अनुसार, राज्य के एक हजार विद्यालयों के वर्ग-3, 5 एवं 8 के 25000 छात्रों का आकलन किया गया। उक्त क्रम में यह पाया गया कि पाठ्य पुस्तक को धाराप्रवाह पढ़ने एवं जोड़, घटाव, गुणा एवं भाग के प्रश्न को सही-सही हल करने में और अभ्यास की आश्यकता है।
ACS ने जारी किया नया फरमान :
शिक्षा विभाग ने माना है कि अकादमिक सत्र 2024-25 की शेष अवधि में कक्षा 01 से 08 तक के छात्रों में पढ़ने का कौशल और गणितीय कौशल को विकसित किया जाना आवश्यक है ताकि इन छात्रों का आधार मजबूत हो सके एवं वे अगली कक्षा के लिए तैयार हो सकें। शिक्षा विभाग ने कहा है कि शिक्षण सत्र के समाप्त होने में तीन महीने का समय शेष है।
ऐसे लगभग 100 दिनों की शेष अवधि में सभी विद्यालयों में प्रतिदिन कक्षा-1 से आठ तक छात्र के लिए बुनियादी गणित एवं गणित के प्रश्नों को त्वरित गति से हल करना अनिवार्य रूप से सिखाया जाए। इसी तरह शिक्षा विद्यालय ने निर्देश दिया है कि सभी विद्यालयों में कक्षा-1 से आठ तक के छात्र के लिए प्रतिदिन एक घंटा पढ़ाई की कक्षा अनिवार्य रूप से आयोजित की जाए, जिसमें प्रत्येक बच्चा को पाठ्यपुस्तक पढ़ना सिखाया जाए।
यह भी देखें :
शिक्षा विभाग ने साफ कर दिया है छात्रों के स्पेशल क्लास के लिए वर्ग शिक्षक जिम्मेवार होंगे, जो क्रमानुसार कक्षा के प्रत्येक बच्चा से पाठ पढ़वाएंगे एवं गणित के बेसिक प्रश्न हल करवाएंगे। हर सोमवार को होगा टेस्ट छात्राओं के पढ़ने का कौशल और गणितीय कौशल की प्रगति का साप्ताहिक मूल्यांकन प्रत्येक, सोमवार को संबंधित वर्ग शिक्षक द्वारा किया जाएगा। वर्ग शिक्षक छात्रों को रविवार के लिए होमवर्क देंगे, ताकि वे सोमवार के टेस्ट हेतु तैयारी कर सकें।
प्रत्येक सोमवार को प्रथम घंटा रीडिंग टेस्ट हेतु एवं दूसरा घंटा गणितीय परीक्षण हेतु निर्धारित होगा। शिक्षा विभाग ने साफ कर दिया है कि एससीईआरटी के परामर्श से टेस्ट पेपर तैयार कराया जायेगा। हालांकि यह भी कहा गया है कि टेस्ट पेपर उपलब्ध कराने की प्रतीक्षा नहीं की जाएगी। तब तक वर्ग शिक्षक अपने स्तर से टेस्ट पेपर तैयार करेंगे एवं तद्नुसार छात्रों का मूल्यांकन करेंगे।
यह भी पढ़े : छात्रों को Uniform में आना होगा स्कूल, डॉ एस सिद्धार्थ ने कहा ‘कंप्यूटर की जानकारी के…’
विवेक रंजन की रिपोर्ट
Highlights







