पटना: अगले वर्ष 13 जनवरी से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन शुरू होगा। महाकुंभ के आयोजन को लेकर उत्तर प्रदेश के मंत्री राकेश सचान एवं राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह पटना पहुंचे हैं। पटना में उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को महाकुंभ में शामिल होने का निमंत्रण दिया साथ ही वे लालू यादव को आमंत्रित करने पहुंचे। उत्तर प्रदेश के दोनों मंत्रियों ने लालू यादव को महाकुंभ में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
आमंत्रण मिलने के बाद लालू यादव ने आने का आश्वासन दिया और कहा कि हम महाकुंभ में जरुर शामिल होने आयेंगे। लालू यादव से मुलाकात करने के बाद उत्तर प्रदेश के मंत्री राकेश सचान ने कहा कि 13 जनवरी से 26 फरवरी तक आयोजित होने वाली महाकुंभ में शामिल होने का निमंत्रण दिया। हमने लालू यादव को कहा कि अगर आप महाकुंभ में आयेंगे तो सबको बहुत अच्छा लगेगा। आमंत्रित करने के बाद लालू जी ने आश्वासन दिया है कि वे जरुर आयेंगे।
https://www.youtube.com/@22scopebihar
यह भी पढ़ें- CM से मिलने पहुंचे युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी, सीएम ने किया सम्मानित
पटना से महीप राज की रिपोर्ट
UP UP


















