Nawada में दिनदहाड़े युवक की गोली मार कर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

नवादा: नवादा से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाडे़ एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। नवादा शहर के अतौआ गांव निवासी बीरेश सिंह के 35 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार की दिनदहाड़े एक युवक ने नवीन नगर में गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के अतौआ गांव निवासी बीरेश सिंह के पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस और सदर डीएसपी हुलास कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने बताया कि सूचना मिली कि एक युवक को गोली मार दी गई है जिसकी मृत्यु हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों से पूछताछ की है और कुछ संदिग्धों को हिरासत में भी लिया है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लोग अपने घरों में दुबके हुए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में अपराध बढ़ रहा है और पुलिस प्रशासन को इस पर लगाम लगाने की जरूरत है। पुलिस इस मामले में तेजी से कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Question Paper के साथ BPSC कार्यालय पहुंचे अभ्यर्थी, लापरवाही का आरोप लगाते हुए शुरू किया हंगामा

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Nawada Nawada Nawada Nawada

Nawada

Saffrn

Trending News

सहयोग शिविर : एक महीने पहले शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया,...

पटना : ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की समस्या समाधान करने की मंशा से लगने वाले सहयोग शिविर को लेकर सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया...

बिहार में आज आंधी व बारिश, रोहतास-कैमूर समेत 16 जिलों में...

पटना : बिहार में वर्षा के साथ-साथ उमस भरी गर्मी से भी लोग लगातार परेशान हो रहे हैं। शुक्रवार को पटना सहित कई जिलों...

EOU की बड़ी कार्रवाई जारी, कार्यपालक अभियंता पर शिकंजा, अबतक 40...

पटना : बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की बड़ी कार्रवाई लगातार जारी है। ग्रामीण कार्य प्रमंडल झाझा के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार पर...

वट सावित्री पूजा आज : पटना सहित बिहार की अलग-अलग जिले...

पटना सिटी/आरा/कटिहार : आज यानी 16 मई को वट सावित्री व्रत मनाया जा रहा है। स्त्रियां इस दिन पति की दीर्धायु और सुखी दांपत्य...

Megha Dairy Price Hike: अमूल-मदर डेयरी के बाद मेधा ने भी...

झारखंड में मेधा डेयरी ने दूध, दही और पनीर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें शनिवार शाम से लागू होंगी। कई...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img