बिहार में Criminals की संपत्ति पुलिस करेगी जब्त, नए डीजीपी ने पदभार ग्रहण करते ही…

पटना: 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी विनय कुमार ने बिहार के नए डीजीपी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद डीजीपी विनय कुमार ने एक प्रेस वार्ता किया और इस दौरान उन्होंने राज्य में अपराध नियंत्रण पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस का काम है कानून का शासन स्थापित करना, सुशासन स्थापित करना प्रभाषित है। यही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता भी होगी। हम सभी नियमों को प्रभावकारी द्धंग ढंग से लागू करेंगे। अपराधियों के ऊपर सख्ती करेंगे और स्पीडी ट्रायल सख्ती से लागू किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता में अपराधियों की संपत्ति को जब्त करने का प्रावधान किया गया है। इस प्रावधान के तहत पुलिस पदाधिकारी भी कार्रवाई कर सकते हैं और हम लोग थाना स्तर पर इस कानून को सख्ती से लागू करेंगे। आर्म्स एक्ट के, एनडीपीएस और शराबबंदी के मामले में भी अर्जित संपत्ति को जब्त किया जायेगा। उन्होंने कहा कि हम अपराधियों के गलत तरीके से अर्जित संपत्ति को जब्त करना प्राथमिकता होगी।

लॉ एंड ऑर्डर से संबंधित मामलों में हम लोग केस निष्पादन पर बल देंगे और वांछित अपराधियों को अभियान चला कर गिरफ्तार करेंगे और स्पीडी ट्रायल से मामले का निपटारा करेंगे। डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि मैं 9 वर्षों तक सीआईडी में रहा हूं तो केस की समीक्षा करने का अनुभव हमें पहले से है। हम केसों की समीक्षा युद्ध स्तर पर करेंगे और अपराध नियंत्रण पर हमलोग काम करेंगे। हम लोग डायल 112 और रोड पेट्रोलिंग, थाने की गस्ती वाहनों का प्रयोग बढाया जायेगा और पुलिस की विजिविलिटी बढ़ाएंगे। गस्ती को हमलोग पहले से अधिक प्रभावी बनायेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar

यह भी पढ़ें-   Tejashwi के झांसे में नहीं आएगी बिहार की जनता, ‘माई-बहिन मान योजना’ पर जदयू ने किया हमला…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट
Criminals Criminals Criminals

Criminals

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...