स्वस्थ होगा भारत तो समर्थ बनेगा भारत, बोले CM Yogi

लखनऊ : स्वस्थ होगा भारत तो समर्थ बनेगा भारत, बोले CM Yogi । CM Yogi आदित्यनाथ ने यूपी की राजधानी लखनऊ में आयोजित के समारोह में कहा कि – ‘विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्वस्थ्य भारत बनाना आवश्यक है। जब स्वस्थ भारत होगा, तभी समर्थ भारत बनेगा। जब समर्थ भारत बनेगा, तो विकसित भारत दूर नहीं होगा’।

‘वर्ष 2047 तक विकसित और खुशहाल भारत का लक्ष्य’

CM Yogi आदित्यनाथ ने आगे कहा कि – ‘प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी ने हमेें विकसित भारत की संकल्पना दी है। वर्ष 2047 में जब यह देश अपनी आजादी के 100 वर्ष पूर्ण करेगा, उस समय हमें एक विकसित और खुशहाल भारत चाहिए। ऐसा भारत जहां कोई मरीज परेशान न हो और उसका समय पर इलाज हो। विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने की जिम्मेदारी केवल सरकार या प्रधानमंत्री जी की ही नहीं है। एक नागरिक, चिकित्सक, शिक्षक तथा जनप्रतिनिधि के रूप में हमारी भी बड़ी भूमिका है। हमें स्वयं के साथ तथा देश व भावी पीढ़ी के साथ न्याय करने के लिए कार्य करना होगा। हमें प्रधानमंत्री जी के विजन को अपना विजन मानकर कार्य करना होगा’।

 सीएम योगी
सीएम योगी

CM Yogi बोले – हर व्यक्ति को स्वस्थ होने का अधिकार…

इसी क्रम में CM Yogi आदित्यनाथ ने आगे कहा कि – ‘स्वास्थ्य एक सार्वभौमिक अधिकार है। हर व्यक्ति को स्वस्थ होने का अधिकार है। कोई भी इस अधिकार से किसी व्यक्ति को वंचित नहीं कर सकता। हमें लोगों को सही दिनचर्या के लिए प्रेरित करना चाहिए। इसके साथ ही, व्यक्ति की अलग-अलग प्रकृति के अनुरूप उन्हें सही मार्ग पर चलने की व्यवस्था करना भी समुदाय और समाज का दायित्व बनता है।…हम सभी समय की गति से बंधे हैं। समय किसी का इन्तजार नहीं करता है। जो व्यक्ति समय के प्रवाह के साथ तारतम्य स्थापित करके उसकी गति से तेज बढ़ता है, वह प्रगति करता है। जो समय की गति के साथ चलता है, वह अपनी नियमित दिनचर्या के साथ अपने अस्तित्व को बनाए रखता है। लेकिन जो समय से पीछे छूट जाता है, वह पिछड़ता जाता है’।

सीएम योगी आदित्यनाथ।
सीएम योगी आदित्यनाथ।

CM Yogi ने बताया – यूपी में  9 करोड़ से अधिक लोग आयुष्मान यो़जना से हुए आच्छादित…

CM Yogi आदित्यनाथ ने आगे बताया कि – ‘उत्तर प्रदेश में 9 करोड़ से अधिक लोग आयुष्मान भारत योजना की सुविधा से आच्छादित हुए हैं। प्रदेश में सवा 5  करोड़ से अधिक गोल्डेन कार्ड जारी किए जा चुके हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री जी ने 70 वर्ष से अधिक प्रत्येक बुजुर्ग को आयुष्मान वय वंदना योजना के तहत प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये का निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा कवर उपलब्ध कराया है। पहले यह सुविधाएं नहीं मिल पाती थी। जनपद वाराणसी के बीएचयू में भाभा एटाॅमिक रिसर्च सेन्टर का एक केन्द्र है। इसे 1 वर्ष में 21 हजार मरीजों के लिए 73 करोड़ रुपये की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष से कैंसर के इलाज के लिए उपलब्ध करायी जा चुकी है’।

 

 

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...