संविधान पर चर्चा के दौरान कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी, जानिए क्या-क्या कहा

Desk. लोकसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक परिवार ने संविधान को चोट पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। मैं इसलिए भी इस परिवार की चर्चा करता हूं कि मेरे 75 साल की इस यात्रा में 55 साल एक ही परिवार ने राज किया है, इसलिए क्या-क्या हुआ है, देश को ये जानने का अधिकार है।

लोकसभा में कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि पहले पंडित नेहरू का अपना संविधान चलता था और इसलिए उन्होंने वरिष्ठ महानुभावों की सलाह मानी नहीं। करीब 6 दशक में 75 बार संविधान बदला गया, जो बीज देश के पहले प्रधानमंत्री जी ने बोया था उस बीज को खाद-पानी देने का काम एक और प्रधानमंत्री ने किया, उनका नाम था श्रीमती इंदिरा गांधी। 1971 में सुप्रीम कोर्ट का एक फैसला आया था, उस फैसले को संविधान बदलकर पलट दिया गया और 1971 में ये संविधान संशोधन किया गया था। उन्होंने हमारे देश की अदालत के पंख काट दिए थे।

पीएम मोदी ने कहा कि संविधान के 75 वर्ष की यात्रा यादगार यात्रा है और विश्व के सबसे महान और विशाल लोकतंत्र की यात्रा है। इसकी मूल में हमारे संविधान निर्माताओं की दीर्घ दृष्टि, हमारे संविधान निर्माताओं के योगदान और जिसको लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं, ये 75 वर्ष पूर्ण होने पर एक उत्सव मनाने का पल है।

उन्होंने कहा कि 75 वर्ष की ये उपलब्धि असाधारण है। जब देश आजाद हुआ और उस समय भारत के लिए जो-जो संभावनाएं व्यक्त की गई थी, उन संभावनाओं को निरस्त करते हुए, परास्त करते हुए भारत का संविधान हमें यहां तक ले आया है। इसलिए इस महान उपलब्धि के लिए, संविधान निर्माताओं के साथ-साथ देश के कोटि-कोटि नागरिकों का आदरपूर्वक नमन करता हूं।

उन्होंने कहा कि आज हमारी हर योजना की सेंटर में महिलाएं होती हैं और जब हम ये संविधान के 75 वर्ष मना रहे हैं, तो ये अच्छा संयोग है कि भारत के राष्ट्रपति के पद पर एक आदिवासी महिला विराजमान है। यही नहीं, हमारे सदन में भी महिला सांसदों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

देश तेज गति से विकास कर रहा है- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि अब हमारा देश बहुत तेज गति से विकास कर रहा है। भारत बहुत ही जल्द विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की दिशा में बहुत मजबूत कदम रख रहा है। इतना ही नहीं, ये 140 करोड़ देशवासियों का संकल्प है कि जब हम आजादी की शताब्दी मनाएंगे तो हम इस देश को विकसित भारत बना कर रहेंगे।

उन्होंने कहा कि विविधता में एकता ये भारत की विशेषता रही है और इस देश की प्रगति भी विविधता को सेलिब्रेट करने में है। लेकिन गुलामी की मानसिकता में पले-बढ़े लोगों ने, भारत का भला न देख पाने वाले लोगों ने… वो विविधता में विरोधाभास ढूढंते रहे। इतना ही नहीं, विविधता जो हमारा अमूल्य खजाना है उसको सेलिब्रेट करने के बजाय उस विविधता में ऐसे जहरीले बीज बोने के प्रयास करते रहे, ताकि देश की एकता पर चोट पहुंचे।

पीएम मोदी ने कहा कि अगर हमारी नीतियों को देखेंगे तो पिछले 10 साल… देश की जनता ने जो मुझे सेवा करने का मौका दिया है, उन नीतियों और निर्णयों को देखेंगे तो भारत की एकता को मजबूती देने का निरंतर हम प्रयास करते रहे हैं। आर्टिकल 370 देश की एकता में दीवार बना पड़ा था, लेकिन देश की एकता हमारी प्राथमिकता थी, जो हमारी संविधान की भावना थी… इसीलिए आर्टिकल 370 को हमने जमीन में गाड़ दिया।

Saffrn

Trending News

मोतिहारी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, बक्सर दुकान में...

मोतिहारी/बक्सर : मोतिहारी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से अफरा-तफरी मच गई। जबकि बक्सर दुकान में आग लगने के चलते 30 लाख की संपत्ति जलकर...

2 दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे नितिन नवीन, कई कार्यक्रमों में...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय दौरे पर अभी थोड़ी देर पहले पटना पहुंच गए हैं। अपने...

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने भारी...

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक (SP) स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर गठित...

20वीं वाहिनी SSB परिसर में बिहार पुलिस के 228 नवप्रशिक्षुओं का...

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी जिले से एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है, जहां 20वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल परिसर में बिहार पुलिस के 228 नवप्रशिक्षुओं...

पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमला, CCTV फुटेज...

पटना : पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके में स्थित खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर मंगलवार की रात फायरिंग की घटना सामने आई...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img