Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार जोरों पर है। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को देश के संविधान से नफरत है। इनको भारत की पहचान से नफरत है।
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘कांग्रेस पार्टी को देश के संविधान से नफरत है। इनको भारत की पहचान से नफरत है। इसलिए ये हर उस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, जिससे देश कमजोर हो, देश की साख कमजोर हो। ये लोग समाज को आपस में लड़वाने के लिए नए-नए पैंतरे लेकर आते हैं।’

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, ‘आज कांग्रेस का हिडेन एजेंडा बाहर आया है। आज कांग्रेस ने कहा है कि वह inheritance tax लेगी। मेहनत करके, मुसीबतों को झेल कर जो संपत्ति आपने बचाई है, कांग्रेस सरकार बनने के बाद वह आपसे लूट लेगी। कांग्रेस, भारत के सामाजिक मूल्यों और भारत के सामाज की भावनाओं से कितना कट चुकी है। कांग्रेस को पारिवारिक मूल्यों का अंदाजा नहीं रहा है।’
Lok Sabha Election:
बता दें कि, लोकसभा चुनाव की वोटिंग सात चरणों में होंगी। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को हो गयी है। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल, तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई, चौथे चरण की वोटिंग 13 मई, पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई, छठे चरण की वोटिंग 25 मई और सातवे चरण या अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। इस चुनाव की काउंटिंग 4 जून को होगी।


















