One Nation One Election से परिवारवाद वालों की हो जाएगी दुकान बंद, विजय सिन्हा ने कहा…

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा एक दिवसीय दौरे पर बेगूसराय पहुंचे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला है। इस दौरान One Nation One Election के पक्ष में बोलते हुए कहा है कि तेजस्वी यादव क्या जानेंगे वन नेशन और वन इलेक्शन किया है। वह बड़े विद्वान आदमी है। राजद के जंगलराज के युवराज को वन नेशन वन एजुकेशन आज तक नहीं पता चला है। देश के अंदर पूरे देश के अंदर आईआईटी हो आईआईएम हो या सीबीएसई कोर्स हो या स्टेट गवर्नमेंट का कोर्स हो यह राष्ट्र के हित और राष्ट्र के प्रति मां भारती संतानों के लिए समर्पित है।

वन नेशन वन इलेक्शन से परिवारवादी की जमीदारी की दुकान बंद होने की कगार पर है इस बात को लेकर वह घबराहट में है यह चाहते हैं सब दिन चुनाव होते रहे और आचार संहिता लगा रहे। विकास की गति रुक रहे और जनता की गाढ़ी कमाई चुनाव में बर्बाद होता रहे। आजादी के बाद 1952 से 1967 के पहले तक वन नेशन और वन इलेक्शन चल रहा था। क्या वह गलत था। अगर वह गलत था कांग्रेस की सरकार गोद में बैठकर के आज यह भाषा क्यों बोल रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करना चाहिए कि राष्ट्र के हित में आजादी के बाद से व्यवस्था शुरू हुई थी। राष्ट्र के हित के बाद जनता के हित के लिए विकास की गति के लिए फिर से लागू कर रहे हैं, इसका स्वागत करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव का परिवारवाद खत्म कर अच्छे चीज में सोचना चाहिए। आपको बताते चले कि तेजस्वी यादव के द्वारा वन नेशन और वन इलेक्शन पर उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि वन नेशन की जगह वन एजुकेशन क्यों नहीं कर रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा।इस दौरान तेजस्वी यादव ने आज दरभंगा में कहा था कि हमारी सरकार बनने पर बिहार में माई-बहिन मान योजना लागू कर कर महिलाओं को प्रति माह 2500 रूपये देंगे। इस पर उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा भड़क गए इस दौरान उन्होंने कहा कि देखिए जंगलराज युवराज वादे का पिटारा लेकर हवा बाजी कर रहे हैं। 15 साल तक सरकार चलाने का अवसर मिला था। इनके माता-पिता को लेकिन इनके माता पिता के द्वारा कोई वादा नहीं निभाह पाए यह भी दो-दो बार उपमुख्यमंत्री बन रहे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि पांच विभाग के मंत्री थे तेजस्वी यादव लेकिन एक भी वादा नहीं निभाह पाए थे। इस दौरान उन्होंने कहा है कि पांचो विभाग में मंत्री रहते हुए एक भी नियुक्ति नहीं कर पाए। कोई नई योजनाओं की समीक्षा नहीं कर पाए। और सच्चाई है की जो यह वादा कर रहे हैं। आप लोग के द्वारा पूछा गया क्या कहां से किन को क्या आधार होगा यह तो बात नहीं पा रहे हैं।

सत्ता में पहुंचने की बेचैनी में यह केजरीवाल पथ पर बढ़ रहे हैं।बिहार की जनता जानती है। जो बिहार के जनता की गाड़ी कमाई लुटकर केवल हवा हवाई वादा करने वाले लोग सत्ता तक पहुंचने का खेल खेलना चाहते हैं। इस दौरान तेजस्वी यादव को निशाना चाहते हुए कहा कि उनके वादों पर अब जनता की कोई विश्वास नहीं है।और इस तरह के माहौल खराब करके बिहार के अंदर आज करप्शन और क्राइम मुक्ति चाहिए। एनडीए सरकार इसके लिए पूरी तरह से संकल्पित है। हमने पहले भी कहा हम सत्ता के लिए समझौता नहीं करते हैं।हम सुशासन के लिए सत्ता के साथ समझौता करते हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar

यह भी पढ़ें-   तेजस्वी के लिए राजनीति ‘Entertainment’, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा ‘ट्वीटर बॉय ने हवा हवाई वादों के साथ जनता को दिया है दर्शन’
One Nation One Election One Nation One Election One Nation One Election One Nation One Election One Nation One Election One Nation One Election One Nation One Election

One Nation One Election

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...