Advertisment

तेजस्वी के लिए राजनीति ‘Entertainment’, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा ‘ट्वीटर बॉय ने हवा हवाई वादों के साथ जनता को दिया है दर्शन’

पटना: बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दरभंगा में एक बड़ा एलान किया था। तेजस्वी ने दरभंगा में कहा था कि बिहार में अगर उनकी सरकार बनेगी तो वे राज्य की महिलाओं के लिए माई बहिन मान योजना चलाएंगे और राज्य की सभी महिलाओं को 2500 रूपये प्रति माह दिए जायेंगे। तेजस्वी के इस घोषणा के बाद अब राज्य में राजनीतिक वार पलटवार शुरू हो गया है।

अब इस मामले में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। विजय सिन्हा ने कहा कि ट्वीटर बॉय तेजस्वी यादव वादे का पिटारा लेकर जनता को अपना दर्शन दिया है। उन्होंने वादा किया है कि वे सरकार बनने पर राज्य की महिलाओं को 2500 रूपये प्रति महीने देंगे लेकिन उनसे जब पूछा गया कि किन महिलाओं को देंगे, इस योजना के लाभार्थी का चयन किस आधार पर किया जायेगा तो तेजस्वी कुछ नहीं कह सके। उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव का काम ही है हवा हवाई दावे और वादे करना।

उनके दावे और वादे का कोई वास्तविक आधार नहीं होता है। वास्तव में तेजस्वी यादव के लिए राजनीति कमिटमेंट नहीं बल्कि एंटरटेनमेंट है। वे शायद भूल गए हैं कि उनका परिवार महिलाओं के लिए कैसी सोच रखता है। इसका ताजा उदहारण हाल ही में लालू यादव के द्वारा महिलाओं के बारे में दिया गया एक बयान है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar

यह भी पढ़ें-   पराली जलाने के मामले में Bihar में भी कार्रवाई, किसानों को नहीं मिलेगा…
Entertainment Entertainment Entertainment

Entertainment

Highlights

पटना में UEM जयपुर व कोलकाता का Connectech-2026 सफल आयोजन

पटना : यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (UEM) जयपुर एवं कोलकाता की ओर से आज यानी बुधवार को पटना के विद्यापति भवन में Connectech-2026...

मारपीट रोकने गई पुलिस पर ग्रामीणों का हमला, SHO समेत 4...

औरंगाबाद : औरंगाबाद जिले के जम्होर थाना क्षेत्र के बलिकरना गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट रोकने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर...

बाउंड्री विवाद ने लिया खूनी मोड़, 10 राउंड फायरिंग से दहला...

बेगूसराय : बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंकौल गांव में जमीन की बाउंड्री को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से...