नरकटिया विधानसभा में पूर्व मंत्री ने योजनाओं का किया शिलान्यास

मोतिहारी : आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का शिलान्यास और उद्घटान जोरो पर है। मोतिहारी में नरकटिया विधानसभा के राजद विधायक व पूर्व मंत्री डॉ. शमीम अहमद के द्वारा साढ़े चार 4.5 करोड़ रुपए के योजनाओं का शिलान्यास किया गया। डॉ. शमीम अहमद कार्यकर्ताओं के साथ अपने विधानसभा क्षेत्र के छौड़ादानों के जनता चौक और नारायण चौक से गुजरने वाली सड़कों का शिलान्यास किया।

विधायक शमीम अहमद ने बताया कि उन्नयन योजना के तहत तकरीबन साढ़े चार करोड़ रुपए आए थे जो पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा स्वीकृत हुआ। लगभग साढ़े चार किलोमीटर वैसे सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है जिसकी हालात खराब थी और इस सड़क के बन जाने से लोगों को काफी लाभ मिलेगा। वहीं विधायक ने यह भी कहा कि विधानसभा चुनाव में एक वर्ष का समय है तबतक इस क्षेत्र में काफी विकासात्मक कार्य किए जाएंगे।

यह भी पढ़े : RCP ने नीतीश की यात्रा पर ली चुटकी, तेजस्वी की कर दी बड़ाई

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...