मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की चचेरी बहन की हुई शादी, राज्यपाल और चीफ जस्टिस ने वर-वधू को दिया आशीर्वाद

दर्जनों मंत्री-विधायक, मुख्य सचिव व डीजीपी भी सीएम के पैतृक गांव में थे मौजूद

मुख्यमंत्री के पैतृक गांव नेमरा में हुआ शादी समारोह का आयोजन

गोला (रामगढ) : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की चचेरी बहन आशा सोरेन की शादी मंगलवार को हुई. शादी समारोह में राज्यपाल रमेश बैस और झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ. रवि रंजन समेत कई मंत्री और अन्य वीआईपी उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंचे. राज्यपाल और चीफ जस्टिस ने शादी समारोह में वधू आशा सोरेन को सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया. बोकारो के झोपरो गांव निवासी बीसीसीएल कर्मी के साथ आशा का विवाह संथाली रीति-रिवाज से संपन्न हुआ.

सीएम हेमंत ने किया अतिथियों का स्वागत

हाईप्रोफाइल शादी समारोह को लेकर नेमरा गांव पूरे दिन वीआईपी मूवमेंट का गवाह बना. राज्यपाल, चीफ जस्टिस, राज्य के कई मंत्री, सांसद, विधायक, मुख्य सचिव और डीजीपी समेत दर्जनों आला अधिकारी नेमरा में मौजूद रहे. सीएम सोमवार की देर रात में ही अपने पैतृक गांव पहुंच गए थे. वह सुबह से ही विवाह की तैयारी और रस्मों में शामिल हुए. इसके अलावा मंत्री सत्यानंद भोक्ता, गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी बधाई देने पहुंचे.

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल का किया अभिनंदन

शादी को लेकर नेमरा गांव में विवाह स्थल भव्य रूप में सजाया गया था. विवाह स्थल पर अतिथि के रूप में सबसे पहले राज्य के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता पहुंचे. इसके उपरांत अपराह्न 3 बजे के लगभग राज्यपाल रमेश बैस सड़क मार्ग से पहुंचे. यहां रामगढ़ जिला प्रशासन ने राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया. इस मौके पर मुख्यमंत्री भी मौजूद थे. मुख्यमंत्री ने अपने पैतृक गांव में राज्यपाल का स्वागत और अभिनंदन किया. राज्यपाल गांव में लगभग 2 घंटे तक रूके. इसके बाद वे सड़क मार्ग से वापस लौट गए.

शबू सोरेन के छोटे भाई की पुत्री की हुई शादी

राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के छोटे भाई स्वर्गीय शंकर सोरेन की पुत्री आशा सोरेन की हुई. इससे पहले मेहमानों के लिए भव्य पंडाल बनाया गया है. पूरे नेमारा गांव को दुल्हन की तरह सजाया गया. शादी की तैयारी में सांसद शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन वह हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने संभाली थी. ठंड को देखते हुए अलाव की भी व्यवस्था की गई थी. बताया जाता है इस शादी समारोह में लगभग 10,000 लोग शरीक हुए. शादी में 800 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गये. पारंपरिक रीति रिवाज के साथ शादी संपन्न हुआ.

रिपोर्ट : मुकेश

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...