नए वैरिएंट ओमिक्रोन को लेकर सतर्कता, रेलवे ने किया बैरिकेडिंग

Bokaro-कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रोन की आशंका को देखते हुए रेलवे पूरी तरह सतर्क मोड में है. बोकारो, स्टेशन पर उतरने वाले सभी यात्रियों की जांच की जा रही है. यात्रियों की भीड़ को देखते हुए एक बार फिर से बैरिकेटिंग को दुरुस्त किया जा रहा है. हालांकि, रात में उतरने वाले रेल यात्रियों की जांच अभी भी नहीं की जा रही है.

बताया जा रहा है कि कोरोना जांच टीम स्टेशन पर सुबह 7 बजे के बाद ही पहुंचता है. फिर दिन भर यात्रियों का सैंपल लेता है. क्‍वारंटाइन सेंटर और अस्पतालों को एक बार फिर से अलर्ट किया गया है. बगैर मास्क वाले यात्रियों को स्टेशन में प्रवेश करने नहीं दिया जा रहा है.

बता दें कि अभी बोकारो में कोरोना के कुल 8 सक्रिय मरीज हैं.  इन्हे बोकारो, जनरल अस्पताल में रखा गया है.

रिपोर्टः चुमन

बिहार में नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की दस्तक, दिल्ली से पटना लौटा 26 साल का युवक संक्रमित

ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे को देख सिविल सर्जन ने किया ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण

Ranchi Crime: बरियातू में सुबह की सैर पर निकली महिला से...

रांची के बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में सुबह सैर पर निकली महिला से बाइक सवार दो अपराधियों ने पिस्तौल दिखाकर 2 लाख से अधिक की...

Jamshedpur Gold Robbery: 36 करोड़ की सोना लूट में समस्तीपुर के...

जमशेदपुर के केनरा बैंक में 36 करोड़ की सोना लूट मामले में समस्तीपुर के प्रियदर्शी उर्फ दर्शन पर झारखंड पुलिस ने 2 लाख रुपये...

Jharkhand Panchayat Election: चुनाव से पहले 658 करोड़ अटके, 2.50 करोड़...

 झारखंड में पंचायत चुनाव से करीब छह माह पहले 658 करोड़ रुपये की राशि गाइडलाइन के अभाव में अटकी है। 4,423 पंचायतों के 2.50...