Madhepura पहुंचे जन सुराज के अध्यक्ष, कहा ‘बिहार में फैला है गुंडाराज’

मधेपुरा: जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष मनोज भारती लगातार बिहार के हर जिले में जाकर संगठन को मजबूत करने की जद्दोजहद में लगे हुए है। इस दौरान मधेपुरा जिले के एक बैठक में जन सुराज के अध्यक्ष मनोज भारती ने शामिल होकर कार्यकर्ता को संबोधित किया। बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। बैठक के दौरान मनोज भारती ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से संवाद किया, साथ ही पार्टी को मजबूत बनाने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। वहीं सभी लोगों से एकजुट होकर काम करने के अपील की।

मनोज भारती ने बैठक के दौरान बिहार में बढ़ते भ्रष्टाचार पर चिंता जताई और कहा क्या आपने कभी सोचा है कि बिहार पिछले 40 सालों से पीछे क्यों है? वो कौन से कारण हैं जिनकी वजह से बिहारियों को अपने राज्य से बाहर अपमानित होना पड़ता है? इसका कारण है भ्रष्टाचार, भ्रष्टाचार हर जगह है लेकिन बिहार की कहानी अलग है। यहां बाहुबली और गुंडाराज का शक्तिप्रदर्शन है। गुंडाराज इस कदर फैला हुआ है कि हम लोग त्रस्त हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार को बदलने का मतलब है, हम सभी में थोड़ा थोड़ा बदलाव आना चाहिए और हमारा मुख्य लक्ष्य है बिहार में भ्रष्टाचार को मिटाना और नीतियों में बदलाव लाना। बैठक का संचालन किशोर आफ़्ताफ़, जिलाध्यक्ष दीप नारायण यादव, किशोर कुमार मुन्ना, जिला महिला अध्यक्ष अनु देवी, जिला महासचिव छोटेलाल पोद्दार, अमलेश रॉय, शांति यादव, डॉ गजेंद्र यादव, कशीररुद्दीन, जिला प्रवक्ता रंजीत सिंह, किशोर, आफ़्ताफ़, शशि यादव, दिलीप, रहमान, मुन्ना सिंह, गोपाल सिंह सहित जन सुराज के अन्य नेता मौजूद रहे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Jehanabad में विभिन्न मांगों को लेकर सफाईकर्मी कर रहे हैं हड़ताल

मधेपुरा से रमण कुमार की रिपोर्ट

Madhepura Madhepura Madhepura

Madhepura

Bokaro News: 5S राष्ट्रीय अधिवेशन में BSL की टीमों का शानदार...

Bokaro News: वाराणसी में आयोजित 5S पर 12वें राष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन में SAIL-बोकारो स्टील प्लांट (BSL) की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया और कई...

Hazaribagh News: बड़कागांव में BGR कंपनी के कार्यालय पर हमला, तोड़फोड़...

Hazaribagh News: सोमवार सुबह बरकागाँव थाना क्षेत्र में स्थित बादम कोल माइनिंग प्रोजेक्ट में अफ़रा-तफ़री मच गई, जब अज्ञात लोगों की भीड़ ने प्रोजेक्ट...

पुलिस ने 45 लाख लूट मामले में की बड़ी कार्रवाई, 2...

गयाजी : गया पुलिस ने सोमवार की देर रात आमस थाना क्षेत्र के बनाही मोड़ के समीप बड़ी कार्रवाई करते हुए 45 लाख लूट...