मौत को मात देकर धनबाद आया 4 माह बच्चा, जिंदगी मांगे ‘आरव’ मुहिम सफल

धनबाद : धनबाद के बरमसिया निवासी अजय कुमार साव के 4 माह का पुत्र आरव ने मौत को मात देकर लौट आया है. बच्चे का इलाज चेन्नई में सफलतापूर्वक हो गया है. बता दें कि बच्चे की इलाज के लिए समाजसेवी अंकित राजगढ़िया द्वारा जिंदगी मांगे आरव मुहिम शुरू की गई थी. बच्चा बाईलेरी अट्रेसिया नामक बीमारी से जूझ रहा था, जिसके इलाज के लिए 25 लाख खर्च होने थे और इसका इलाज चेन्नई के ग्लोबल अस्पताल में होना था.

बच्चे के इलाज के लिए समाजसेवी अंकित ने एक मुहिम शुरू किया था. जिसके बाद मुहिम ने रफ्तार पकड़ी और लोगों के सहयोग से 25 लाख रुपए जमा हुआ. उसके बाद बच्चा को चेन्नई भेजा गया, जहां ग्लोबल अस्पताल में आरव की मां रानी देवी ने अपने लिवर का 25 फीसदी हिस्सा दान कर आरव की जिंदगी बचाई.

आज 3 माह के इलाज होने के बाद आरव अपनी मां के साथ धनबाद आया. धनबाद पहुंचने के बाद समाजसेवी अंकित राजगढ़िया और उनके मित्र चतर्भुज कुमार ने आरव और उसकी मां का भव्य स्वागत किया. स्टेशन पर आरव और उसकी मां को फूलों की माला और तिलक लगाकर स्वागत किया गया. इस दौरान आरव के पिता अजय कुमार, शेखर वर्मा, मुन्ना साव, गुड्डू पासवान, रतन मौजूद रहे.

वहीं आरव के माता और पिता ने धनबाद वासियों को दिल से धन्यवाद दिया. अंकित और उनकी टीम को मुहिम सफल बनाने के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया.

रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल

Magadh Mine Raid: 5 हाइवा, ओवरलोड कोयला और फरार चालक… मगध...

Magadh Mine Raid: चतरा के मगध परियोजना में ओवरलोड कोयला लेकर संदिग्ध रूप से बाहर निकल रहे पांच हाइवा वाहनों को CISF ने पकड़...

Ranchi Crime: बरियातू में सुबह की सैर पर निकली महिला से...

रांची के बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में सुबह सैर पर निकली महिला से बाइक सवार दो अपराधियों ने पिस्तौल दिखाकर 2 लाख से अधिक की...

Jamshedpur Gold Robbery: 36 करोड़ की सोना लूट में समस्तीपुर के...

जमशेदपुर के केनरा बैंक में 36 करोड़ की सोना लूट मामले में समस्तीपुर के प्रियदर्शी उर्फ दर्शन पर झारखंड पुलिस ने 2 लाख रुपये...