Giridih Accident : बकरी को बचाने में बाइक सवार की गयी जान

Giridih Accident : गिरिडीह के डुमरी पथ पर हरलाडीह में भीषण सड़क दुर्घटना घटी है जहां कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संदीप कुमार मंडल के रुप में हुई जोकि पीरटांड़ प्रखंड क्षेत्र के खुखरा गांव का रहने वाला था। घटना के बाद स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए और सड़क जाम कर दिया। इस दौरान लोगों ने जमकर हंगामा किया।

ये भी पढे़ं- Dumka Accident : रफ्तार का कहर, ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा और फिर लग गई… 

Giridih Accident : घटना के बाद स्थानीय लोगों ने किया हंगामा

मिली जानकारी के मुताबिक संदीप बाइक से पीरटांड़ से डुमरी की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही संदीप की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की माने तो बकरी को बचाने के क्रम में कार असंतुलित होकर बीच रास्ते में आ गई और फिर कार की सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई।

ये भी पढे़ं- शर्मनाक ! पति की हत्या का आरोप लगा महिला को निर्वस्त्र कर सरेआम पीटा और फिर… 

घटना के बाद सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण उग्र हो गए और शव को थाने के गेट पास ही रखकर सड़क जाम कर दिया और जमकर हंगामा करने लगे।

IIIT Ranchi Student Death: IIIT रांची में छात्र की संदिग्ध मौत...

IIIT Ranchi Student Death: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT), रांची में छात्र आदित्य कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद छात्रों में नाराजगी...

Jharkhand vs Kerala Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी में झारखंड की मजबूत...

Jharkhand vs Kerala Ranji Trophy, जमशेदपुर: रणजी ट्रॉफी के ग्रुप सी मुकाबले में झारखंड की टीम ने केरल के खिलाफ पहले दिन मजबूत प्रदर्शन...

Congress Protest in Delhi: SIR के खिलाफ 12 अक्टूबर को कांग्रेस...

Congress Protest in Delhi, रांची: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की...