Dumka Accident : रफ्तार का कहर, ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा और फिर लग गई…

Dumka Accident : दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के दुमका भागलपुर मुख्य मार्ग पर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। बढ़ैत गांव के समीप कल रात को एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने मोटरसाईकिल सवार को रौंद दिया। घटना के बाद ट्रेलर में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद वहां पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Best GPS in India

ये भी पढ़ें- Bokaro : पिकनिक स्पॉट पर उमड़ रही सैलानियों की भीड़…

घटना की सूचना के बाद तुरंत हंसडीहा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने के कोशिश में जुट गई है। पुलिस ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। हालांकि फायर ब्रिगेड के आते-आते सारा टायर जलकर खाक हो चुका था। सभी जलते हुए टायर की आग को अग्निशामक की मदद से बूझाकर ठंडा किया गया।

Dumka Accident : आग के बाद गाड़ी जलकर खाक
Dumka Accident : आग के बाद गाड़ी जलकर खाक

Dumka Accident : रेलवे का सामान लेकर भागलपुर की ओर जा रही थी ट्रेलर

मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रेलर जिसका रेलवे का सामान लेकर भागलपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान बढ़ैत्त गांव के समीप पहुंचने पर हंसडीहा की ओर से आ रहे मोटरसाइकिल सवार को टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक सवार ट्रेलर के नीचे आ गया जिसे रौंदते हुए ट्रेलर आगे निकल गई।

Best GPS in Jharkhand

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : विदेश की नौकरी छोड़ इसकी खेती से कर रहा लाखों की कमाई… 

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो हादसा इतना भीषण था कि मोटर साईकिल सवार को रौंदने के दौरान मोटर साईकिल के सड़क पर घर्षण होने से ट्रेलर में भीषण आग लग गई। घटना के बाद से मोटरसाईकिल चालक लापता है। घटना के बाद हंसडीहा थाना की पुलिस मामले को लेकर जांच-पड़ताल करने कर रही है।

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...