R Ashwin Retires :अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

डिजिटल डेस्क : R Ashwin Retires –  अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास। भारत के ऑफ स्पिनर रविंचंद्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। बुधवार को अश्विन ने गाबा टेस्ट खत्म होते ही रिटायरमेंट का ऐलान किया।

R Ashwin Retires  : साथी खिलाड़ियों को गले लगाने के बाद अश्विन ने किया संन्यास का ऐलान

रविचंद्रन अश्विन भारतीय टेस्ट इतिहास के अब तक के सबसे कामयाब गेंदबाजों में से एक रहे हैं। आस्ट्रेलिया दौरे पर उन्हें अभी तक एक ही मैच खेलने का मौक़ा मिला है। एडिलेड के बाद वे गाबा टेस्ट से बाहर हो गए थे। गाबा टेस्ट के दौरान अश्विन टीम इंडिया के खिलाड़ियों को गले लगाते हुए नजर आए।

उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को गले लगाया। हेड कोच गंभीर से भी अश्विन ने काफी देर तक बातचीत की और फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस में आकर उन्होंने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया।

रविचंद्रन अश्विन
R Ashwin Retires

कप्तान रोहित ने बताया – कल ही भारत लौटेंगे ऑफ स्पिनर रविंचंद्रन अश्विन…

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि अश्विन अब ऑस्ट्रेलिया में नहीं रहेंगे. वो गुरुवार को भारत लौटेंगे। रविचंद्रन अश्विन ने अपने करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए।

रिकॉर्ड्स के अलावा उन्होंने 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीता।  2013 में चैंपियंस ट्रॉफी भी वो जीते। इसके अलावा अश्विन ने एशिया कप भी जिताया। अश्विन टेस्ट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज भी जीते हैं।

रविचंद्रन अश्विन
रविचंद्रन अश्विन

R Ashwin Retires  : 106 टेस्ट क्रिकेट मैचों में रविचंद्रन अश्विन ने भारत की ओर से झटके 537 विकेट…

रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में 106 मैचों में 537 विकेट हासिल किए। उनके नाम 37 फाइव विकेट हॉल हैं और 8 बार उन्होंने मैच में 10 विकेट लिए। अश्विन ने 156 वनडे विकेट भी हासिल किए। टी20 में अश्विन ने 72 विकेट चटकाए।

इंटरनेशनल करियर में उनके नाम 765 विकेट रहे। अश्विन ने बतौर बल्लेबाज भी अपनी छाप छोड़ी। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 3503 रन हैं और उन्होंने कुल 6 टेस्ट शतक लगाए। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम कुल 8 शतक रहे।

Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता...

Jhargram Bus Accident: पश्चिम बंगाल के झारग्राम ग्रामीण क्षेत्र स्थित गजाशिमुल में खड़गपुर-चिचड़ा 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...