Shakib Announces Retirement : टी20 क्रिकेट से शकीबुल हसन का संन्यास, कानपुर में हो सकता है उनकी अंतिम टेस्ट मैच

डिजीटल डेस्क : Shakib Announces Retirement – टी20 क्रिकेट से शकीबुल हसन का संन्यास, कानपुर में हो सकता है उनकी अंतिम टेस्ट मैच। बांग्लादेशी क्रिकेट के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिबुल हसन ने टी20 से संन्यास की घोषणा कर दी है। साथ ही शकीबुल ने टेस्ट क्रिकेट फार्मेट से भी अपने संन्यास की बात कही है।

हालांकि, यह अभी तय नहीं है कि वह कब आखिरी टेस्ट खेलेंगे। शाकिब ने इस बारे में खुद ही खुलासा किया है कि उन्होंने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से उन्हें मीरपुर में आखिरी टेस्ट खेलने देने की इच्छा जताई है।

अगर उनकी मीरपुर वाली मांग को मान लिया जाता है तो ठीक है, वर्ना भारत के खिलाफ कानपुर में खेला जाने वाला टेस्ट मैच उनके क्रिकेट करियर का आखिरी टेस्ट मैच होगा।

Shakib Announces Retirement : संन्यास के बाद भी फ्रेंचाइजी लीग खेलना जारी रखेंगे शकीब

37 वर्षीय शाकिब बांग्लादेश के दिग्गजों में से एक रहे हैं। उन्होंने बांग्लादेश के लिए 129 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। हालांकि,  संन्यास के बाद भी वह फ्रेंचाइजी लीग में खेलना जारी रखेंगे। वह बांग्लादेश के लिए सभी टी20 विश्व कप खेलने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं।

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले कानपुर में मीडिया से बातचीत के क्रम में शाकिब ने तत्काल प्रभाव से टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास की भी घोषणा की।

उन्होंने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) को अगले महीने मीरपुर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की इच्छा व्यक्त की है।

हालांकि, उस सीरीज में खेलने के लिए सुरक्षा मंजूरी हासिल करना शीर्ष ऑलराउंडर पर निर्भर है। यदि शाकिब उस टेस्ट में शामिल नहीं हो पाते हैं, तो भारत के खिलाफ चल रही सीरीज का दूसरा और अंतिम मैच बांग्लादेश के लिए उनका आखिरी टेस्ट हो सकता है।

बता दें कि शाकिबुल को बांग्लादेश में राजनीतिक अशांति के दौरान हत्या के एक मामले में आरोपी के रूप में नामित किया गया था। राजनीतिक अशांति की वजह से प्रधानमंत्री शेख हसीना को पद से हटना पड़ा था। वह उनकी पार्टी अवामी लीग से संसद सदस्य थे।

कानपुर में अपने संन्यास की घोषणा करते हुए बांग्लादेशी दिग्गज क्रिकेटर शकीबुल हसन
Shakib Announces Retirement

शाकिबुल बोले – मैंने अपना आखिरी टी20 मैच टी20 विश्व कप में खेल लिया है

Shakib Announces Retirement :

कानपुर में मीडिया से बातचीत में शाकिबुल ने कहा, ‘मैंने अपना आखिरी टी20 मैच टी20 विश्व कप में खेल लिया है। हमने चयनकर्ताओं के साथ इस पर चर्चा की है। 2026 विश्व कप को देखते हुए यह मेरे लिए संन्यास लेने का सही समय है। उम्मीद है कि बीसीबी को कुछ बेहतरीन खिलाड़ी मिलेंगे और हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे।‘

बता दें कि शाकिबुल ने 70 टेस्ट खेले हैं जिसमें 4600 रन बनाए हैं और 242 विकेट लिए हैं। इनमें 5 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं। उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 36 रन देकर सात विकेट रही है। उन्होंने टेस्ट में 19 बार पारी में 5 विकेट लिए हैं।

वहीं, 129 टी20 में शाकिब ने 121.25 के स्ट्राइक रेट से 2551 रन बनाए हैं जिनमें 13 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने 149 विकेट भी लिए हैं। 20 रन देकर पांच विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रहा है।

महानवमी पर CM सम्राट चौधरी ने किया कन्या पूजन, बिहार की...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी पर पटना स्थित लोकसेवक आवास में हवन-पूजन और कन्या पूजन किया। मां दुर्गा से प्रदेश की सुख-शांति...

JTET Exam 2026: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए हर जिले...

 झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर हर जिले में कंट्रोल रूम और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी होंगे। डीसी परीक्षा नियंत्रक होंगे। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा...

Jharkhand Weather Update: दुर्गापूजा में साफ रहेगा मौसम, रांची में 17...

 झारखंड में दुर्गापूजा के दौरान मौसम साफ रहने का अनुमान है। 19 से 24 अक्टूबर तक सुबह कोहरा रहेगा। रांची में न्यूनतम तापमान 17...