गया: संसद में गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर पर एक बयान दिया और फिर विपक्ष ने पूरे देश में हंगामा करना शुरू कर दिया। देश भर में विपक्ष गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। गया में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमिटी के सदस्यों ने जिला के आंबेडकर चौक पर स्थित आंबेडकर प्रतिमा के समक्ष केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका। इस दौरान पूर्व मंत्री अध्यक्ष कुमार सिंह, शशि किशोर शिशु, नवाब खान, जिला महासचिव देविका शहरयार, अर्जुन कुमार सहित कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
इस दौरान पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह के बयान का कांग्रेस विरोध करती है और आंबेडकर साहब के प्रतिमा के समक्ष हम शपथ लेते हैं कि जब तक अमित शाह माफ़ी नहीं मांग लेते या प्रधानमंत्री उनसे इस्तीफा नहीं लेते तब तक कांग्रेस पार्टी आंबेडकर साहब के अपमान के लिए सड़क से सदन तक आंदोलन करते रहेंगे। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ गगन मिश्र ने कहा कि जब तक अमित शाह माफ़ी नहीं मांगते तब तक लड़ाई जारी रहेगी।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- अब नए नियम से होगी Teachers की ट्रान्सफर पोस्टिंग, जानें कैबिनेट का फैसला
गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट
Congress Congress Congress
Congress
Highlights



















