अमित शाह के नया नेता कहने पर भड़के ललन सिंह

जुमलेबाज जब 10 साल के थे तब से मैं राजनीति में हूं- ललन सिंह

पटना : अमित शाह के नए नेता कहने पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने जमकर निशाना साधा.

ललन सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि माननीय जुमलेबाज गृह मंत्री अमित शाह जी,

जब आप 10 वर्ष के थे तब से मैं राजनीति में सक्रिय हूं. उन्होंने अमित शाह से पूछा है कि

मेरा जीवन 1974 छात्र आंदोलन के संघर्ष के साथ प्रारंभ हुआ है.

पता नहीं आप का राजनीतिक जीवन किस संघर्ष से शुरू हुआ?

अमित शाह के बयान से गुस्से में ललन सिंह

दरअसल ललन सिंह बीजेपी नेता अमित शाह के उस बयान पर हमला किया जिसमें अमित शाह ने

उन्हें नया नेता बताया था. पूर्णिया की जन भावना सभा में अमित शाह ने मंच से

ललन सिंह को नया नेता और लल्लन सिंह बताया.

बिहार में लल्लन का मतलब कुछ आपत्तिजनक प्रकार का होता है.

अमित शाह के इस बयान से ललन सिंह गुस्से में हैं.

देश के लोगों को ठगना बंद करें- ललन सिंह

ललन सिंह ने दूसरे ट्विटर पोस्ट में लिखा है कि देश के माननीय जुमलेबाज अमित शाह जी,

बड़बोला टिप्पणी अहंकार का द्योतक होता है. आपको आत्मचिंतन की सख्त जरूरत है.

झूठ बोलकर ताली बजाने की मांग करने वाले देश में अब तक के अनोखे गृहमंत्री अमित शाह हैं. बिहार और देश के लोगों को अब ठगना बंद किजिए. जिस देश का गृहमंत्री जुमलेबाज हो उस देश का भविष्य क्या होगा. 2024 में भाजपा मुक्त भारत बनकर रहेगा.

अमित शाह के नए नेता: पूर्णिया हवाई अड्डा कब बना?

अमित शाह पर बौखलाए ललन सिंह यही नहीं रुके. उन्होंने पूर्णिया हवाई अड्डा को लेकर अमित शाह के एक बयान पर तल्ख टिप्पणी की है. जेडीयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लिखा कि पूर्णिया हवाई अड्डा का बन गया? बताइए तो जरा कृपया. हमारा ज्ञान वर्धन कीजिए. कम से कम अब तो बिहार के लोगों को ठगना बंद कीजिए.

जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के बयान पर बिहार की राजनीति फिर गर्म हो सकती है. भाजपा नेता अपने बड़े लीडर के बारे में दिए गए बयान को लेकर ललन सिंह को आड़े हाथों लेने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. बिहार में बीजेपी से अलग होकर महागठबंधन के साथ सरकार बनाने के बाद बीजेपी और जेडीयू के बीच के रिश्ते में खटास आ गई है.

रिपोर्ट: राजीव कमल

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार के सभी 38 जिलों में 201...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी अनुभव, शोध और नवाचार के समन्वय पर जोर दिया गया...

Rajgir World Peace Pagoda: विश्व शांति स्तूप भारत-जापान की आध्यात्मिक मैत्री...

Rajgir World Peace Pagoda: राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप के 57वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026: बिहार में 26 अक्टूबर से शुरू...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026, पटना: बिहार में खेतों के संरक्षण और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से 26 अक्टूबर...