Advertisment

पुलिसकर्मी ड्यूटी पर Smartphone में रहते हैं व्यस्त और हो जाता है कांड, एसएसपी ने…

पटना: बिहार पुलिस के सिपाही अब अपने ड्यूटी के वक्त मोबाइल नहीं रखेंगे। अगर कोई सिपाही मोबाइल का उपयोग करते हुए पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। मामले में पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने कहा कि अक्सर ऐसा देखने के लिए मिलता है कि ड्यूटी में तैनात सिपाही गस्ती, यातायात एवं ईआरएसएस वाहनों के सिपाही अक्सर मोबाइल पर बातचीत करते, व्हाट्सएप का उपयोग करते या अन्य गेम खेलते हुए पाए जाते हैं।

सिपाहियों की तैनाती विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने समेत अपराध पर अंकुश लगाने के लिए की जाती है लेकिन अक्सर सिपाही अपने स्मार्ट फोन में व्यस्त पाए जाते हैं। इससे उनके कर्तव्य में लापरवाही होती है और पुलिस की छवि भी धूमिल होती है। इन्हीं सब चीजों को देखते हुए अब पटना के एसएसपी ने सिपाहियों को ड्यूटी के दौरान स्मार्टफोन रखने पर रोक लगा दिया है।

एसएसपी ने कहा कि सिपाही अपनी ड्यूटी के दौरान अपने साथ कीपैड वाला मोबाइल रख सकते हैं जिससे वे सूचना का आदान प्रदान कर सकेंगे। यह आदेश 27 दिसंबर से प्रभावी होगा। एसएसपी ने सभी एसपी, एसडीपीओ, इंस्पेक्टर और थानाध्यक्ष को इस आदेश का सख्ती से पालन करवाने और आदेश का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   LJPR के सारे जिला प्रभारी की हो गई छुट्टी, अब क्या करेंगे चिराग…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Smartphone Smartphone Smartphone

Smartphone

‘PK’ के खिलाफ थाने पहुंचे नीरज कुमार, दर्ज कराया FIR

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतदान से ठीक पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर सीट से...

Bihar Sports News: हॉकी स्टार सावन कुमार को खेल मंत्री ने...

बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने अंडर 18 हॉकी एशिया कप के स्टार गोलकीपर सावन कुमार को सम्मानित किया। मंत्री ने कहा कि...

Bihar News: घायल BDO से मिले मंत्री श्रवण कुमार, अस्पताल पहुंचकर...

बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने सारण जिले के दो घायल बीडीओ से पटना के अस्पतालों में मुलाकात की। दोनों अधिकारी 25...