Advertisment

रद्द हुई BPSC की परीक्षा की नई तारीख घोषित, इस दिन…

पटना: बीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा बीते 13 दिसंबर को राज्य के विभिन्न जिलों में 912 परीक्षा केंद्र पर ली गई थी। राजधानी पटना के एक परीक्षा केंद्र को छोड़कर बाकी सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण रही। राजधानी पटना में स्थित बापू परीक्षा केंद्र पर कुछ अभ्यर्थियों ने प्रश्न पत्र देरी से मिलने और प्रश्न पत्र लीक होने का आरोप लगा कर जम कर हंगामा और तोड़फोड़ किया था।

इस दौरान अभ्यर्थी प्रश्न पत्र ले कर बाहर आ गए थे। मामले में बीपीएससी और जिला प्रशासन ने जांच टीम गठित कर जांच की और इसके बाद बीपीएससी ने एक परीक्षा केंद्र बापू परीक्षा केंद्र की परीक्षा को रद्द कर दिया था। अब बीपीएससी ने बापू परीक्षा केंद्र के सभी अभ्यर्थियों की परीक्षा की नई तिथि की घोषणा कर दी है।

वैसे सभी अभ्यर्थी जिनका परीक्षा केंद्र बापू परीक्षा केंद्र में था अब उनकी परीक्षा आगामी चार जनवरी को ली जाएगी। मामले में बीपीएससी की तरफ से जानकारी दी गई कि 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा की रद्द परीक्षा की पुनर्परीक्षा कराए जाने के संबंध में आयोग की पूर्ण पीठ की बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि रद्द परीक्षा की पुनर्परीक्षा चार जनवरी को ली जाएगी।

परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी आयोग बाद में प्रकाशित करेगा। बता दें कि बीते 13 दिसंबर को आयोजित परीक्षा में बापू परीक्षा केंद्र पर करीब 12 हजार अभ्यर्थियों की परीक्षा ली जानी थी लेकिन कुछ अभ्यर्थियों ने हंगामा किया और शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों की परीक्षा भी बाधित कर दी थी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   पुलिसकर्मी ड्यूटी पर Smartphone में रहते हैं व्यस्त और हो जाता है कांड, एसएसपी ने…

BPSC BPSC BPSC

BPSC

Highlights

Ramayana Trailer Review: भव्य विजुअल्स, दमदार रावण और शानदार VFX, क्या...

Ramayana Trailer Review: नितेश तिवारी की रामायण का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में। यश के रावण, रणबीर कपूर के श्रीराम, साई पल्लवी की...

Jharkhand JPSC Scam: CID ने सफल अभ्यर्थियों से मांगी OMR Copy,...

Jharkhand JPSC Scam: सीआईडी ने जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 की जांच तेज कर दी है। सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कॉपी मांगी...

Jharkhand ED Raid: अवैध कोयला कारोबार पर सबसे बड़ी कार्रवाई, ₹160...

Jharkhand ED Raid: धनबाद में अवैध कोयला खनन और तस्करी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई। ₹160 करोड़ के म्यूचुअल फंड फ्रीज, ₹1.02 करोड़...